Tuesday, March 31, 2026

सगड़ी से मऊ जनपद को जोड़ने वाली दो सड़कों का शीघ्र होगा चौड़ीकरण::विधायक सगड़ी

सगड़ी से मऊ जनपद को जोड़ने वाली दो सड़कों का शीघ्र होगा चौड़ीकरण::विधायक सगड़ी

विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण को सौंपा ज्ञापन,शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा से जनपद मऊ को जोड़ने वाली दो जीर्ण शीर्ण सड़कों की शीघ्र ही मरम्मत और चौड़ीकरण होगा। विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सहमति प्रदान की है।प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव देते हुए डॉ,एच एन सिंह पटेल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 345 सगड़ी में लोक निर्माण विभाग से निर्मित जीयनपुर चौक से अजमतगढ़ होते हुए मऊ सीमा तक और रौनापार चौक से लाटघाट होते हुए मऊ सीमा तक की सड़क जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण हो गई है। जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसका चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण करते हुए निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने प्रस्ताव पर शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस संबंध में सगड़ी विधायक पटेल ने बताया कि मेरे प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण और उच्चीकरण का काम स्वीकृत हुआ है जिस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। जीयनपुर चौक से मऊ बार्डर तक तथा रौनापार से लाटघाट बाजार होते हुए मऊ बॉर्डर तक की सड़क काफी खराब हो गई है। इसका प्रस्ताव मैने प्रमुख सचिव को दिया है। शीघ्र ही दोनों सड़क भी स्वीकृत हो जाएगी और काम शुरू हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को मऊ जनपद से जुड़ने में काफी आसानी होगी और व्यापार भी सुगम होगा जिससे लोगों की समृद्धि बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment