संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों संघ एसडीएम ने की बैठक।
1अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।
किसी प्रकार की लापरवाही पर होगी कार्यवाही।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक अजमतगढ़, हरैया,बिलरियागंज महाराजगंज ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बैठक आहूत की गई। जिसमें 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 से 30 अप्रैल 2026 तक दस्तक अभियान के तहत लोगों को जागरुक करते हुए संचारी रोग दिमागी बुखार प्रभारी नियंत्रण करने व सही उपचार करने की जानकारी घर-घर जाकर लोगों को दी जानी है। जिसमें चारो विकास खण्डों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आशा एएनएम आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को लगाया गया है जो गांव-गांव जाकर संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित लोगों को जानकारी देंगे और इस संबंध में दवाएं आदि भी वितरित की जाएगी। यही नहीं संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उसमें लोगों को जोड़कर इन रोगों की रोकथाम के उपाय करने आवश्यक है।उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही बरता है तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।ऐसे मछर जनित व अन्य रोगों से संबंधित संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियां चलाकर कार्य किया गया है ठीक उसी प्रकार से शासन के निर्देश के अनुसार कार्य करने हैं जिससे की इन रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।जरूरी है कि गावों में दवाओं के छिड़काव बड़े पैमाने पर करने पर बल दिया जाय जिससे आने वाले समय में ऐसे रोगों पर रोक थाम समय से पूर्व किया जा सके। दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ संजय यादव, हरैया डॉक्टर संतोष कुमार गोंड, नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता, प्रदीप कुमार एडियो एजी,ममता श्रीवास्तव,कुसुम राव बौद्ध,पशु चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉ,ओम प्रकाश आनंद,मंजू मौर्य,रविंद्र दुबे आदि लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment