Saturday, November 1, 2025

प्रधान प्रतिनिधि का लेखपाल को धमकी देने का ऑडियो वायरल।

प्रधान प्रतिनिधि का लेखपाल को धमकी देने का ऑडियो वायरल।

एसडीएम ने लिया संज्ञान,जांच कर होगी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के बासुपार बनकट में सुमन देवी द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर लेखपाल द्वारा लगाई गई रिपोर्ट से नाराज प्रधान प्रतिनिधि ने लेखपाल को धमकी दी। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर एसडीएम ने इसका संज्ञान लिया और तहसीलदार को इस मामले की जांच कर आख्या सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।इस संबंध में बासुपार बनकट के लेखपाल नफीस अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुमन देवी द्वारा शिकायत की गई थी।जिसकी जांच रिपोर्ट मुझे मिली। स्थलीय निरीक्षण के बाद विभागीय अभिलेख के अनुसार मैंने जांच रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप दी। इसकी जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वहाब ने जांच रिपोर्ट को गलत बताते हुए अनावश्यक दबाव बनाया और धमकी दी।यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उनका जैसा निर्देश होगा उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता सुमन देवी ने इस संबंध में बताया कि इस जांच रिपोर्ट को लेकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मुझे रास्ते में रोक कर गाली दिया और जान मारने की धमकी दी।इसके लिखित शिकायत मैंने जीयनपुर कोतवाली में 30 अक्टूबर 2025 को दी है लेकिन अब तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment