यूनियन बैंक के मेगा एमएसएमई कैम्प में युवा उद्यमियों को ऋण वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,आजमगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 35 उद्यमियों को ऋण वितरण किया गया।
इसका उद्देश्य था एक भारत श्रेष्ठ भारत को विकसित कर सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न मुहिम के द्वारा युवा उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार के अवसर बढ़ाना। प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस मेगा एमएसएमई कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान वाराणसी से आए सहायक महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि बैंक का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के द्वारा युवा उद्यमियों व नागरिकों को ऋण उपलब्ध कराकर देश को आगे बढ़ाने व विकसित भारत के सपनों को साकार करने एवं एक समृद्व भारत का निर्माण करने का है। यूनियन बैंक आफ इंडिया आपको बेहतर विकल्प और सुविधा देने को आगे आ रहा है, जिससे कि आपका और देश का और साथ ही साथ जनपद का विकास बड़े पैमाने पर हो सके।इस दौरान क्षेत्र प्रमुख आजमगढ़ मनीष कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को यूनियन बैंक आफ इंडिया तेजी से आगे बढ़ा रहा है और उद्यमियों को ऋण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी प्रकार के एमएसएमई योजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे आप कम दर पर ऋण प्राप्त कर आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति स्कीम, सुविधा स्कीम, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, बिजनेस लोन आदि तरह-तरह के लोन यूनियन बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसको प्राप्त कर युवा आगे बढ़ रहा है।हम आशा करते हैं कि आप बैंक पर जाएं और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर आगे बढें।
इस दौरान क्षेत्र के एमएलपी हैड, क्रेडिट हैड के साथ सगड़ी, मोहम्मदपुर लाटघाट, सिविल लाइंस, आजमगढ़, कप्तानगंज, चांदपट्टी आदि क्षेत्र के यूनियन बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक एवं ग्राहक बंधु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment