कब्जा परिवर्तन के द्वारा गाड़ा गया पथ्थर उखाड़ने पर मुकदमा दर्ज।
एसडीएम न्यायालय के आदेश पर टीम गठित कर की गई थी पत्थर नसब की कार्यवाही।
पुलिस ने दो महिलाओं का शांति भंग में किया चालान।
राजस्व निरीक्षक के आख्या के बाद एसडीएम ने मुकदमा कराया दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना जीयनपुर अंतर्गत बेरमा गांव निवासी संदीप मौर्य पुत्र रामदास मौर्य द्वारा उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जो न्यायालय के द्वारा धारा 116 बंटवारा के मुकदमा के फैसला के बाद जो पत्थर नसब की कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा पुलिस की निगरानी में की गई थीं। जिसका विपक्षी लोगों द्वारा विरोध करते हुए टीम द्वारा गाड़ा गया पथ्थर उखाड़ कर फेंक दिया। जिस पर पुलिस ने पांच नामजद एवं 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।जबकि दो महिलाओं का शांति भंग में चालान कर दिया गया जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।वही उपजिलाधिकारी की कोर्ट में काफी दिनों से धारा 116 बटवारा के तहत मुकदमा चल रहा था। जिस पर संदीप मौर्य पुत्र रामदरश मौर्य द्वारा मुकदमा दायर किया गया था और मुकदमा का फैसला एक सप्ताह पूर्व जब हुआ तो मौके का सीमांकन लेखपाल और कानूगों द्वारा किया गया उसी दौरान मौके पर कब्जा परिवर्तन के दौरान पथ्थर गाड़ा गया था।वही विपक्षियों द्वारा दुबारा प्रार्थना पत्र देकर मंगलवार 11 नवम्बर को उसका सीमांकन उपजिलाधिकारी द्वारा गठित राजस्व टीम व पुलिस की निगरानी में किया गया पर विपक्षी के सहयोगी राजेश चौहान पुत्र तिलकू चौहान व कृष्णा उर्फ किशन पुत्र गिरधारी और आदर्श कनौजिया पुत्र संजय कनौजिया,संजय कनौजिया पुत्र रामरुप कनौजिया,बेबी पुत्री गिरधारी और दो अज्ञात बहने व 12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।जबकि उक्त के संबंध में पीड़ित संदीप मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री द्वारा भेजी गई है।
जबकि पीड़ित संदीप मौर्य का आरोप है कि गाटा संख्या 93 की जो निशान देही की गई उसको जबरन पत्थर उखाड़ कर फेंका गया ऊपर से उस जमीन पर कब्जा के नीयत से ट्रेक्टर लगा कर विपक्षियों द्वारा जोता जा रहा है यदि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो भविष्य में कोई भी घटना दबंगों द्वारा की जा सकती है।इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम सगड़ी के आदेश पर पांच नामजद एवं दो अज्ञात बहनों सहित 12 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वह विधि कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment