उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद न लगाने की मांग की।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार, मंत्री रणजीत,कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी के नेतृत्व में एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर ड्यूटी न लगाई जायें।शशइस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/ शिक्षकाओ की ड्यूटी मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बीएलओ के पद पर लगाई जा रही है। जबकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 में उल्लेखित है कि किसी शिक्षक को 10 वर्षीय जनसंख्या जनगणना, आपदा राहत कर्तव्यों या ऐसा स्थिति स्थानीय प्राधिकारी या राज्य विधान मंडलों या संसद के निर्वाचनों से संबंधित कर्तव्यों से भिन्न किसी गैर शैक्षिक प्रयोजनों के लिए अभिनियोजित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या 85 16/2021 याचिका संख्या 11829/2018 में पारित आदेशों में भी धारा 27 का उल्लेख करते हुए जनसंख्या जनगणना, आपदा राहत तथा निर्वाचन से संबंधित कर्तव्यों के अतिरिक्त किसी अन्य गैर शैक्षिक कार्यो में नियोजित करना प्रतिबंधित किया गया। आदेशों में स्पष्ट निर्देश के बाद भी शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाई जा रही है,जो माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर न लगाई जाय, वहीं शिक्षण कार्य भी प्रभावित होगा,उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए आप से आग्रह है कि शिक्षकों की मतदाता सूची पुनरीक्षण की ड्यूटी से मुक्त किया जाए।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार,मंत्री रणजीत,कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी,त्रियुगी नारायण त्रिपाठी,रजत राय, विमल प्रकाश,अरविंद प्रजापति, नरसिंह चौधरी,ऋषि देव आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment