क्वांटम युग का आरंभ संभावना और चुनौतियां विषयक गोष्ठी में दो छात्र चयनित।
जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में करेंगे प्रतिभाग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित राज मंगल सिंह इंटर कॉलेज बघवार में सोमवार को क्वांटम युग का आरंभ संभावना और चुनौतियां विषयक गोष्ठी में हरैया ब्लाक के आधा दर्जन माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा 10 के दो छात्रों का जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए चयन किया गया।राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रवक्ता अजय कुमार सिंह और जयकरन यादव की देखरेख में वैज्ञानिक तथ्य,वाक भाषण प्रवाह, लिखित,मौखिक परीक्षा तथा दृश्य की प्रस्तुति में नवीनता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के संजय राम और जनता इंटर कॉलेज हरैया के रविंद्र नाथ पाठक निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। बाबू संत प्रसाद इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र युवराज विश्वकर्मा और महादेवी इंटर कॉलेज बनकटा के शुभम मौर्य को जनपद में आयोजित विज्ञान गोष्ठी में प्रतिभा करने के लिए चयनित किया गया। संयोजक अजय कुमार सिंह व जयकरन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पदार्थ, ऊर्जा और ब्रह्मांड की मौलिक प्रकृति कि हमारी समझ में क्रांतिकारी परिवर्तन की शास्त्रीय सोच को भौतिकवाद ने चुनौती दिया है। जिस पर आने वाले समाज को जागरूक करने के लिए माध्यमिक स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment