Monday, August 4, 2025

पंखे के चूल्ले से लटक कर युवक ने की आत्महत्या।

पंखे के चूल्ले से लटक कर युवक ने की आत्महत्या।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के साल्हेपुर गांव में एक युवक ने रविवार को रात में पंखे के चूल्हे से गले में रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
साल्हेपुर निवासी रवि सिंह पुत्र स्वर्गीय रणविजय सिंह रविवार को रात में अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार को सुबह काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला तो उसकी मां ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां पुष्पा सिंह ने आसपास के लोगों को बुलाया और पहले खिड़की तोड़कर देखने के लिए कहा। खिड़की तोड़ने के बाद लोगों ने देखा तो रवि सिंह पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था।पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतरा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की माता पुष्पा सिंह ने कोतवाली में लिखित सूचना दी। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

No comments:

Post a Comment