पोखरे में डूबने से युवक की मौत डेढ़ घंटे बाद मिला शव।
पोखरे में डूबने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की जामेंतुल नगर कोईरिया पोखरी में डूबने से हुई मौत डेढ़ घंटा बाद तलाश कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल परिवार में मचा कोहराम।मंगलवार को जीयनपुर कस्बे के बाजार खास निवासी राजू प्रजापति पुत्र राजेश कुमार प्रजापति उम्र 32 साल मंगलवार की दोपहर में कोईरिया पोखरे पर टहलने गया था। धूप लगने के कारण पेड़ की छांव में पोखरे के किनारे बैठ गया इसके बाद डेढ़ बजे दिन में टहलते समय सीढियों से पैर फिसल गया और वह पोखरा में डूबने लगा बगल में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आनन फानन में आसपास के पड़ोसी काफी संख्या में जुट गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये लगभग डेढ़ घंटे की तलाश के बाद डूबे युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतक राजू प्रजापति दो भाई दो बहन है उसके पास दो लड़के राज और शुभम है। पिता राजेश प्रजापति और पत्नी सुनीता देवी व माता का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment