उपजिलाधिकारी ने ली संचारी रोग समन्वय बैठक।
संचारी रोग के विरुद्ध अभियान चलाकर घर-घर दस्तक देगी आशा-आंगनवाड़ी।
1 जूलाई से 30 जूलाई तक संचारी रोग के खिलाफ चलेगा अभियान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के साथ एसडीएम सगड़ी ने संचारी रोग अभियान के लिए की समन्वय बैठक 1 जूलाई से 30 जूलाई तक चलेगा संचारी रोग के विरुद्ध अभियान घर-घर दस्तक देंगी आशा आंगनवाड़ी।सोमवार के दिन में 1:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सगड़ी तहसील सभागार में स्वास्थ्य,शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार और कृषि व विकास विभाग के साथ समन्वय बैठक की जिसमें उप जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने संचारी रोग की विरुद्ध 1 जूलाई से 30 जूलाई तक संचारी रोग माह में अभियान चलाकर सभी विभागों में समन्वय बनाकर तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया वहीं 10 जूलाई से 21 जूलाई तक तहसील क्षेत्र के हर घर के दरवाजे पर आशा आंगनबाड़ी दस्तक देंगी संचारी रोग से बचाव के उपाय की जानकारी देंगी वहीं उन्हें बीमारी से बचने की दवा व किट दी जाएगी। विदित हो जूलाई माह में संचारी रोग माह मनाने जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के द्वारा गंदे पानी को एकत्रित नहीं करने साफ सफाई और मच्छर से बचाव व छिड़काव के साथ गरम पानी पीने की सलाह घर घर पहुंच कर दी जाएगी उपजिलाधिकारी सगड़ी ने लोगों को जागरूक करने और बीमारियों से बचाव के लिए समन्वय बनाकर उपाय करने पर जोर दिया। इस दौरान अजमतगढ़ बिलरियागंज महाराजगंज हरैया के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, एडीओ कृषि प्रदीप कुमार, ममता, कुसुम,पूनम,रावेंद्र दुबे, उमेश चंद्र पांडेय बीपीएम उमाशंकर मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह अधिशासी अधिकारी अलका सहित दर्जनों की संख्या में सगड़ी तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment