शिक्षिका हुमा परवीन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से हुई सम्मानित।
समारोह पूर्वक लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजी गई हुमा परवीन।
पूर्व में सबसे ज्यादा नामांकन आदर्श विद्यालय पर हो चुकी है सम्मानित।
अजमतगढ खंड शिक्षकों में खुशी की लहर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिका हुमा परवीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से हुई सम्मानित 9 जून को दिल्ली में समारोह पूर्वक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से की गई सम्मानित अजमतगढ खंड शिक्षकों में खुशी की लहर।अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के अजमतगढ़ प्राथमिक विद्यालय पर वर्ष 2010 से कार्यरत हुमा परवीन दिसंबर 2019 में सबसे ज्यादा छात्रों के नामांकन व फरवरी 2020 में आदर्श विद्यालय व स्मार्ट क्लास के निर्माण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। हुमा परवीन की इस उपलब्धि पर व उनके उर्दू भाषा के प्रचार प्रसार व समाज सेवा के आधार पर किया गया राष्ट्रीय कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में समारोह पूर्वक हुमा परवीन की इस उपलब्धि पर सीमा भाटिया सहित दर्जनों प्रसिद्ध हस्तियों के द्वारा रविवार की सुबह 11 बजे सम्मानित किया चौधरी वासित अली ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ की शिक्षिका हुमा परवीन व अब्दुल तवाब चिश्ती का आजमगढ़ जनपद से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिनका 9 जून दिन रविवार को दिल्ली में समारोह पूर्वक उत्कृष्ट कार्य व शिक्षा को नई तकनिक व विद्यालय में नवाचार आदि के लिए दिया गया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर हुमा परवीन ने इसका श्रेय अपने बड़े भाई प्रोफेसर प्राक्टर डा0 जफर इफ्तेखार को दिया वहीं खुशी का इजहार किया। इस दौरान इसकी सूचना मिलने पर खंड शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसमें मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी के एन सिंह,धनंजय सिंह,अवधेश यादव,कमलनयन, अनिल मिश्रा,कुसुम लता,राज लक्ष्मी,दिनेश पांडेय,अंशु राय सहित दर्जनों शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment