अंबिका सेवा सामाजिक संगठन पशु पक्षी जानवरों के लिए लगातार चला रहा अभियान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
बिंद्रा बाजार अंबिका सेवा सामाजिक संगठन के नेतृत्व में मोहम्मद पुर विकासखंड अंतर्गत बिंद्रा बाजार में कई जगह लगाए गए पशु पक्षी जानवरों के पीने के लिए जल पात्र वही ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव में 50 से अधिक जल पात्र लगाए जाएंगे संस्था लगातार लोगों की मदद कर रही है। लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से बंदी के कारण पशु पक्षी जानवरों को पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसको देखते हुए जगह जगह जल पात्र लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे जानवरों पशु पक्षियों को राहत मिल सके मछली कुत्ता बंदर चिड़ियों के भोजन की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है जिस क्रम में आज कुत्तों को दूध की व्यवस्था किया गया जिसकी जानकारी संस्था के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने दिया इस मौके पर संतोष शर्मा दिनेश प्रजापति लकी श्रीवास्तव बबलू अस्थाना मुकेश ठठेरा प्रिंस कुमार बंटी शर्मा बड़े सेठ समेत कई लोग मौजूद रहे l
No comments:
Post a Comment