सीएम योगी का हेलीकाप्टर उतरते समय गाय घुस गई, वहीं धूल को चीरते हुए दौड़े सुरक्षा कर्मी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
आजमगढ़ सीएम योगी का हेलीकाफ्टर उतरते समय गाय ने मारी एंट्री, धूल को चीरते हुए दौड़े सुरक्षाकर्मी
आजमगढ़ में सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी सेंध लग गई। उनका हेलीकाफ्टर उतरते समय एक गाय ने एंट्री मार दी। एक तरफ सीएम योगी का हेलीकाप्टर तो दूसरी तरफ गाय को ठीक हेलीपैड की तरफ जाते देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। तत्काल कई पुलिस वाले डंडा लेकर दौड़े और हेलीकाप्टर के कारण उड़ती धूल को चीरते हुए गाय को दूसरी तरफ भगाया। सीएम योगी का हेलीकाफ्टर सही सलामत उतरने और उनके वहां से रवाना होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
No comments:
Post a Comment