Tuesday, May 25, 2021

सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो गम्भीर रुप से घायल ।

सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो गम्भीर रुप से घायल ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर मंगलवार को लगभग 4:00 बजे पल्सर बाइक और बुलेट की टक्कर में नरेश यादव पुत्र सदरी यादव 26 साल निवासी पियरोपुर थाना मुबारकपुर एवं मृत्युंजय वर्मा पुत्र गुलाबचंद वर्मा उम्र 29 साल निवासी पूरा रामपुर थाना  देवरिया सदर, जनपद देवरिया कि मौके पर मौत हो गई।जब की रोशन यादव पुत्र राजेंद्र यादव 22 साल निवासी पियरोपुर थाना मुबारकपुर व गुलाबचंद पुत्र फेकू प्रसाद निवासी रामपुर थाना देवरिया सदर, जनपद देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ में चल रहा है।
दुर्घटना उस वक्त हुई जब बुलेट पर सवार नरेश यादव अपने छोटे भाई रोशन के साथ अंजान शहीद बाजार से कार्य निपटा कर घर जा रहें थें कि पीछे से अंबेडकर नगर निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह की 
सैंटरो कार आकर बुलेट में टक्कर मार दी। तभी सामने से मृत्युंजय वर्मा अपने पिता गुलाबचंद वर्मा पल्सर बाइक से साथ शहर की तरफ आजमगढ़ जा रहा था।दोनों की आपस की टक्कर में सेंट्रो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। जबकि कार में एक महिला 2 पुरुष व एक 13 साल का बच्चा भी घायल हो गए। जो कार में  सवार थे चालक राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी अंबेडकरनगर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घायलों को सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया है। और मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment