Thursday, May 8, 2025

विपिन कुमार अध्य्क्ष तो रणजीत शर्मा बने मंत्री।

विपिन कुमार अध्य्क्ष तो रणजीत शर्मा बने मंत्री।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई अजमतगढ़ का चुनाव सम्पन्न।

कई प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने को लेकर थी गहमागहमी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम के प्रांगण में गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गया। जहां ब्लॉक इकाई का चुनाव लड़ने के लिए कई प्रत्याशी मैदान में थे जिसके लिए प्रत्याशियों द्वारा कड़ी मेहनत की गई थी पर जिले के संगठन के लोगों के प्रयास से सभी शिक्षकों को समझा बुझाकर निर्विरोध निर्वाचन करने की अपील की। जिसमें अतुल कुमार सिंह मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अभिमन्यु यादव तथा कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय एव सभी शिक्षकों से अपील किया कि चुनाव होना कोई अच्छी बात नहीं है जिस पर सभी शिक्षकों में सहमति बन गई। जिस पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें ब्लॉक इकाई संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति व मंत्री पद पर रंजीत शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिवाकर यदुवंशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव संपन्न होने के बाद जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक इकाई ने संतोष व्यक्त किया और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव तथा पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश सिंह सहित आशुतोष सिंह,आलोक राय,चंद्रभान यादव,अतुल सिंह,रमाकांत यादव,रघुवीर सिंह,योगेंद्र यादव,घनश्याम यादव,सुरेंद्र यादव,सुनील गावस्कर,तारा प्रसाद यादव,राजू यादव,राकेश, दिनेश यादव,संतोष चौहान, बृजेश मौर्य सहित सैकड़ो शिक्षक महिला और पुरुष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment