नाला निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का एसडीएम ने दिया निर्देश।
अधिशासी अधिकारी बिलरियागंज ऐसे लोगों को करें चिन्हित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में नगर सृजन योजना अंतर्गत छीही बाजार से चौक के पश्चिम पानी की टंकी तक बन रहे नाले को कुछ लोगों द्वारा बार-बार रोका जा रहा है। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी बिलरियागंज को ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 265 मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए शासन द्वारा 29 लाख रुपए पिछले वित्तीय वर्ष में अवमुक्त किया गया था। लगभग आठ माह पूर्व इसका निर्माण शुरू हुआ तो नाले से पानी निकासी को लेकर स्थानीय लोगों में आपस में विवाद होने लगा। नगर पालिका के कुछ लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जिस दिशा में नाले का बहाव तय किया गया है उधर किसी भी हालत में पानी नहीं निकलेगा।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कई बार काम शुरू किया गया लेकिन कुछ लोग हर बार आकर काम रोक देते हैं। जिससे काम अभी भी अधूरा पड़ा है। अधिशासी अधिकारी ने इस मामले को गुरुवार को उप जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया तो उन्होंने निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
No comments:
Post a Comment