एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान।
प्रेमिका की सगाई के बाद से ही चल रहा था गुमशुम।
पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर मोहल्ले का रहने वाला युवक संतोष उर्फ पिंटू अपनी प्रेमिका की सगाई से काफी परेशान था। सोमवार को शाम लगभग 5:00 बजे पंखे से लटक कर उसने अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली के आर्य नगर मोहल्ले का रहने वाला संतोष उर्फ पिंटू पुत्र चंद्रशेखर उर्फ सुभाष उम्र लगभग 35 साल आजाद नगर मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। काफी दिनों से इसका एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उसकी प्रेमिका की सगाई हो गई। जिससे वह आहत और काफी परेशान था। परेशान संतोष फेसबुक पर लगातार अपने एक तरफा प्रेम का इजहार भी कर रहा था। जान देने की धमकी भी पोस्ट किया था। परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को सायंकाल 5:00 बजे के लगभग वह अपनी दुकान के बगल में स्थित एक हाते में चला गया। जिसकी देखरेख भी वह स्वयं करता था। हाते में स्थित एक कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दिया। सुबह वह खाना भी नहीं खाया था। जिसके चलते उसकी मां खाना लेकर आई और देखा तो फंदे से लटक रहा था। मृतक की मां बदामी देवी,बहन कविता और भाई मिंटू का रो रो कर बुरा हाल है।इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही।
No comments:
Post a Comment