चौपाल लगाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकास खंड अजमतगढ़ के बेनी बरमौली व बेलसर जमीन बेलसर में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत बेनी बरमौली प्रथम एवं दृतिय पाली बेलसर जमीन बेलसर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आयुष्मान कार्ड शौचालय पीएम आवास मुख्यमंत्री आवास अटल पेंशन योजना राशन कार्ड मुक्त इलाज हर घर जल विधवा पेंशन वृद्धा किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी कराई गई। पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,विजय पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ एवं तारकेश्वर ओझा जिला कार्य समिति सदस्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम को सुनते समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर उपस्थित सचिव रामकेश सिंह,सुरेंद्र प्रसाद, प्रदीप उपाध्याय,अभिषेक प्रभाकर,ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव,ग्राम प्रधान बैनी बरमोली श्रीमती चांदमती देवी,ओमप्रकाश यादव,शईद अहमद पंचायत सहायक आदि लोग उपस्थित रहें।