Sunday, November 26, 2023

वृक्षों को रखें सुरक्षित और संरक्षित करें पौधरोपण--ड्राक्टर प्रदीप

वृक्षों को रखें सुरक्षित और संरक्षित करें पौधरोपण--ड्राक्टर प्रदीप

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण में किया गया पौधरोपण। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महात्मा असऊ बाबा महाविद्यालय रामपुर में डीएलएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को पौधारोपण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छात्रों को वृक्षों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के उपाय बताए गए। वातावरण और समाज में फैल रही विकृतियो और समस्याओं के समाधान का भी सरलतम उपाय प्रशिक्षकों ने बताया। स्काउट गाइड प्रशिक्षक डॉक्टर प्रदीप राय ने कहा स्काउट गाइड प्रशिक्षण व्यक्ति को जीवन में अनुशासित और कर्मशील बनता है। महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक शुभम ने प्रशिक्षुओं को जीवन का लक्ष्य तय करने की सलाह दी और बताया कि किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और तन्मयता के साथ दिशा में काम करने की जरूरत होती है। प्रशिक्षक श्रीमती सोनी यादव और मनीष कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को अनेक प्रेरणादाई प्रसंग से रूबरू कराया।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सदाबृक्ष पान्डेय ने सभी अथितियों का किया स्वागत।

No comments:

Post a Comment