विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार के किए गए कार्यो की दी गई जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत खतिबपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आयुष्मान कार्ड शौचालय अटल पेंशन योजना राशन कार्ड मुक्त इलाज हर घर जल विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी कराई गई पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र एवं घरौदी प्रमाण पत्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान मधुबाला यादव द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रामकेश सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित सचिव सुरेंद्र प्रसाद, अमरदीप शर्मा, आजाद सिंह, पंचायत सहायक सीमा यादव, विपिन कुमार खंड प्रेरक, संतोष गौतम, शहाबुद्दीन आदि लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment