Sunday, November 26, 2023

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर किया रघुनंदन उत्सव भवन का उद्घाटन।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर किया रघुनंदन उत्सव भवन का उद्घाटन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने रविवार को जीयनपुर बाजार स्थित रघुनंदन उत्सव भवन का वैदिक पूजन के बीच दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने लोगों से वोटर बनने की भी अपील की। उद्घाटन अवसर पर श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि आज जिस तरह से आबादी बढ़ रही है और लोग भागम भाग की जिंदगी जीने को मजबूर है। ऐसे में लोगों का जीवन मशीन की धुरी की तरह से घूम रहा है। लोग अपने सामाजिक और धार्मिक उत्सवों को भी औपचारिकता के रूप में मना रहे हैं। जबकि पहले लोग पर्व और उत्सवों पर एकत्रित होकर एक दूसरे के दुख और दर्द में सहभागी बना करते थे। जिससे समाज और व्यक्ति का दोनों का विकास और उत्थान होता था। नगर में बना रघुनंदन उत्सव भवन उत्सव और पर्वों पर लोगों के एक साथ एकत्रित होकर खुशी और दर्द बांटने में काफी कारगर साबित होगा। उद्घाटन समारोह में गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह,नंदलाल यादव, दिवाकर सिंह,सन्तोष सिंह टीपू, ज्ञानेंद्र मिश्रा,अंजना सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव,अजीत बरनवाल,मनोज श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,आलोक सिंह,रवि शंकर तिवारी, जयप्रकाश सिंह,तारकेश्वर ओझा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने किया।आयोजक शेषबिंद बरनवाल ने आगतों का स्वागत किया। शाह आलम सांवरिया और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment