Friday, November 24, 2023

धौरहरा व शाहपुर गांव के चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

पात्र व्यक्तियों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौंनी प्रमाण पत्र।

धौरहरा व शाहपुर गांव के चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के धौरहरा और शाहपुर गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपजिलाधिकारी सगड़ी,खंड विकास अधिकारी और प्रमुख प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं घरौनी प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय बद्ध तरीके से पहुचाने एवं नागरिकों को विभिन्न लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से अजमतगढ़ ब्लॉक के दोनों गांव में चौपाल लगाई गई। जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड, शौचालय,अटल पेंशन योजना, मुक्त राशन,सामूहिक विवाह,श्री अन्न योजना,सस्ती दावा,मुफ्त इलाज,हर घर जल नल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कराई गई। पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र और घरौदी प्रमाण पत्र एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता,खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धौरहरा आफताब आलम उर्फ गुड्डू,ग्राम प्रधान शाहपुर के सुरेश यादव उर्फ भोला,अनिल सिंह,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र,पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद,समाज कल्याण अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

No comments:

Post a Comment