Thursday, November 16, 2023

लाटघाट बाजार से दवा लेकर जा रहे दंपति मार्ग दुर्घटना में घायल।

लाटघाट बाजार से दवा लेकर जा रहे दंपति मार्ग दुर्घटना में घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी योगेश पटेल गुरुवार को अपनी पत्नी वैजंती देवी उम्र 40 वर्ष को दवा दिलाने के लिए लाटघाट बाजार में आए थे। दवा लेकर घर वापस जा रहे थे। लाटघाट पुलिस चौकी के सामने समय शाम चार बजे के लगभग दोहरीघाट की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक मे धक्का मार दिया। धक्का लगते ही योगेश पटेल बगल में गिर गया और उसकी पत्नी वैजंती देवी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। लाटघाट चौकी के पुलिस कर्मियों ने 108 नंबर को फोन किया और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। 108 नंबर एंबुलेंस ने घायल महिला को लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में  घायल महिला का इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment