पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान का कब्जा वर्तमान ने खाली कराने का सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरैया ब्लॉक के सेठाकोली के प्रधान और कई अन्य प्रधानों ने मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कार्यालय पर पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत भवन पर कब्जा करने और शिकायत करने पर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक के सेठाकोली गांव के प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए भवन खाली करने का 9 सितंबर 2023 को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान उमेश चंद यादव ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि मेरे गांव के पूर्व प्रधान ने पंचायत भवन पर कब्जा कर लिया है। बार-बार कहने पर भी खाली नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण ग्राम पंचायत का प्रशासनिक कार्य नहीं हो पा रहा है। यह पंचायत भवन पूर्व प्रधान के घर के ठीक सामने है। इसे तत्काल खाली कराया जाए अन्यथा ग्राम पंचायत का प्रशासनिक कार्य किसी अन्य जगह संचालित करने की अनुमति दी जाए। प्रधान का आरोप है कि महीना बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि इसी बात को लेकर नाजायज तरीके से फसाने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment