जीयनपुर पुलिस ने लूट का किया खुलासा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा,कारतूस,लूट के रुपये व मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने लूट का किया खुलासा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा, कारतूस,लूट के रुपये और मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार। 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को 3:30 बजे अमुवारी नारायनपुर थाना जीयनपुर क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक जैकी कुमार पुत्र स्व0 हरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम दिलशादपुर,थाना जीयनपुर से एक लाख बीस हजार रुपये की लूट की घटना को तीन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया था। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा लूट के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली में तीन बदमाशों के खिलाफ धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा तकनीकी व मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर रविवार को अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम शेखमौली करतारपुर,थाना जीयनपुर को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने दो साथियों एक इन्द्रेश पुत्र बालकिशुन निवासी भुवना बुजुर्ग,थाना जीयनपुर, दूसरा सत्यम उर्फ सत्या पुत्र संतोष यादव निवासी पराशखाड़, थाना मोहम्मदाबाद,जनपद मऊ के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अभियुक्त विशाल यादव की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा शेखमौली करतारपुर स्थित पीपल वाले बाबा स्थान के पीछे बने एक कोठरी से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर,दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस 9MM व लूट के 29 हजार 500 सौ रुपये नगद और एक बिना नम्बर की काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त का अपराध धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट,धारा 317(2) BNS एवं धारा 309(4) BNS के अंतर्गत पाया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि जैकी कुमार प्रतिदिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कंजरा दिलशादपुर से नकदी लेकर अपने जनसेवा केन्द्र भुवना बाजार जाता है। जिसकी रेकी कर हम तीनों ने मिलकर सुनसान वाली जगह पर लूट की योजना बनाई। शुक्रवार को हम तीनों ने मिलकर जैकी कुमार की मोटर साइकिल रुकवाकर तमंचे के बल पर बैग में रखे रुपये लूट लिए और फरार हो गये।