Tuesday, October 14, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

पत्नी ने जेठ जेठानी पर हत्या का लगाया आरोप।

नौ दिन पूर्व कोतवाली में मारपीट धमकी देने की की थी शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जमालुद्दीन पट्टी (जीयनपुर) गांव में नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।जबकि पत्नी जेठ,जेठानी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।देवेंद्र प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति उम्र 28 साल की शादी 1 जून 2025 को गुड्डी देवी से हुई थी शादी के बाद से ही जेठ जेठानी और माता द्वारा दहेज आदि के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का जेठ जेठानी सास आदि के खिलाफ 15 दिन पहले का मुकदमा भी दर्ज है वह एक सप्ताह पूर्व भी मारपीट वह पैसा मांगने को लेकर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पत्नी गुड्डी देवी का आरोप है कि मेरे पति को जमीन के विवाद को लेकर जो सास जेठ और जेठानी को जमीन लिखना चाहती थी। उसको लेकर मेरे पति को मारा पीटा गया और हत्या कर दी गई। इसमें उसके मायके सहित अन्य लोग भी शामिल हैं। हालांकि शव सुबह आठ बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर सिवान में नाले के पास नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। उसके उपरांत दर्जनों महिलाओं और पुरुषों की दर्जनों की संख्या थाने पर पहुंचकर जीयनपुर कोतवाली का घेराव करने का प्रयास किया हालांकि पुलिस ने समझा बूझाकर सबको शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए मौके पर पहुंच चुकी थी।इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादु सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment