Tuesday, October 14, 2025

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई योजनाओं व साइबर सुरक्षा की जानकारी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई योजनाओं व साइबर सुरक्षा की जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई।मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं,साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक गीतांजलि यादव,महिला कांस्टेबल अर्चना कुशवाहा,पूजा यादव और सुनीता कनौजिया ने छात्राओं से संवाद किया। उपनिरीक्षक गीतांजलि यादव ने सबसे पहले प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और छात्राओं से इनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। इसी कड़ी में महिला कांस्टेबल पूजा यादव ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के व्यावहारिक टिप्स बताए। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और महिलाओं के अधिकारों पर भी चर्चा की गई। अंत में छात्राओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें समाधान का भरोसा दिया गया।

No comments:

Post a Comment