Tuesday, October 14, 2025

अमुवारी नरायनपुर की दलित बस्ती में लगी सरकारी इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस।

अमुवारी नरायनपुर की दलित बस्ती में लगी सरकारी इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अमुवारी नरायनपुर की दलित बस्ती में लगी सरकारी इंटरलॉकिंग उखाड़ने के मामले को लेकर मंगलवार को आसपास के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पूर्व ग्राम प्रधान संध्या सिंह द्वारा सरकारी योजना के तहत दलित बस्ती में संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराया था। मंगलवार की सुबह एक महिला ने सड़क की इंटरलॉकिंग के ईंटें उखाड़नी शुरू कर दीं। जिसको लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। वर्तमान ग्राम प्रधान शेषनाथ ने बताया कि यह इंटरलॉकिंग पूर्व प्रधान द्वारा सरकारी योजना से लगाई गई थी। बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के इसे उखाड़ना गलत है। इसकी जानकारी मैंने लेखपाल और ग्राम सचिव को तुरंत दी।पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है। हालांकि सूचना के बावजूद भी लेखपाल और सचिव मौके पर नहीं पहुंचे,जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।इस दौरान ग्रामीण मुनीब राम,राजकुमार राम,संतलाल, दर्शन,महेंद्र,गुलाब आदि ने प्रशासन से न्यायोचित कार्रवाई और इंटरलॉकिंग को तत्काल पुन:स्थापित की मांग की है साथ ही दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment