रोजगार सेवकों को चार माह से नही मिला मानदेय दीपावली रहेगी फीकी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ पर 73 रोजगार सेवकों का चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण दीपावली फीकी होगी। त्योहार दर त्यौहार रोजगार सेवकों को समय पर मानदेय नहीं मिलने की वजह से रोजगार सेवकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां महंगाई की मार से आम लोग त्रस्त हैं वहीं ₹10000 मिलने वाला मानदेय भी समय से नहीं मिल पा रहा है। जिस वजह से रोजगार सेवकों में काफी आक्रोश प्राप्त है। समय पर कभी भी मानदेय नहीं मिलने के कारण हर बार त्यौहार फीका ही होता है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवक अध्यक्ष अजमतगढ़ शिव आश्रय यादव ने बताया कि चाहे वह होली हो चाहे दिवाली ईद बकरीद कोई भी त्यौहार हम खुलकर नहीं मना पाते। एक तो कम पैसे में हमें काम चलाना रहता है उसी में रोजी रोटी चलती है पर समय से कभी भी हमारा मानदेय सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जाता। यदि सरकार द्वारा उपलब्ध भी कर दिया गया तो अधिकारी और प्रधान मिलकर अपने तो भुगतान करा लेते हैं पर हमारे मानदेय का भुगतान समय पर नहीं हो पता है। जिस वजह से हमारे समस्त त्यौहार फीके ही मनाते हैं। इस बार भी दिवाली हमारी फीकी ही करने की संभावना बनी हुई है।अब तक मानदेय नहीं आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रोजगार सेवकों एव उनके परिजन एवं बच्चे काफी परेशान है। जहां दूसरों के बच्चे बेहतर तरीके से त्योहार मना लेते हैं पर हमारा परिवार व हमारे बच्चे लोग त्योहार की खुशियां सही तरीके से नहीं माना पाते है ऊपर से कर्ज लेकर किसी तरह से हम सब का गुजारा चल रहा है उसके बावजूद न तो सरकार ध्यान दे रही है ना अधिकारी। जिस वजह से हमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
No comments:
Post a Comment