विभिन्न नदियों,सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य।
समाजसेवियों ने वितरित किए पूजन सामग्री।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदियों और सरोवरो पर डाला छठ के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन जगह-जगह लगा हुआ है तो वही व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वही समाजसेवीयों ने व्रती महिलाओं को नारियल सहित पूजन सामग्री का वितरण किया। नदियों व सरोवरों के तट पर दोपहर 3:30 बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों द्वारा सर पर दौरी रखकर सरोवरों की तरफ कदम बढ़ गए। जहां लोगों की अपार भीड़ जुट गई एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर पंचायत अजमतगढ़ व नगर पंचायत जीयनपुर के पोखरों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर के खतरे का सिंबल लगा दिया गया था। एवं महिला पुलिस व पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही और अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोर और इलेक्ट्रीशियन भी मौजूद रहे। अजमतगढ़ के गोगा साह भीखी साह पोखरा पर व्रती महिलाओं को चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी और पूर्व चेयरमैन नीतू जायसवाल के द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम सभा राजूपट्टी और कूदारन तिवारी के पोखरों पर व्रती महिलाओं को प्रधान मनोज चौरसिया और प्रधान राजेंद्र यादव उर्फ छोटू के द्वारा पूजा साम्रग्री वितरित किया गया। वहीं व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वही जीयनपुर कोरिया पोखरा,अजमतगढ़ झारखंडी महादेव पोखरा,पक्की बावड़ी,गौरी शंकर नगर पोखरा पर डूबते सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया।क्षेत्र के कसड़ा आईमा,अंजान शहीद,लाटघाट, रामगढ़, मालटारी,धुंसवा तेजपाल पुर सहित क्षेत्र में डाला छठ की धूम रही।बाजारो में पूजन सामग्री सहित फल मंडी गुलजार रहा। फल के बड़े व्यापारी सतीश सोनकर व और अनिल सोनकर, रामप्रकाश सोनकर,मुसाफिर सोनकर,केदार सोनकर,सरवन सोनकर ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष व्यसाय डाला छठ पर काफी बढ़िया रहा। लोगो के पास पैसे कम होने के बाबजूद भी लोगों ने पूजन सामग्री और फल खरीदा व्यापार लगभग 70 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा। इस दौरान जीयनपुर पुलिस लगातार चक्रमण करती रही। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय यादव, एसआई विश्वजीत पान्डेय, एसआई मनोज सिंह,एसआई हरीश शुक्ला,एस आई सन्तोष सिंह,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ नीतू जायसवाल,समाज सेवी नर्मदा गुप्ता,दीपक गुप्ता,मुन्ना बैध,विशाल यादव, विपिन जायसवाल,अखंड प्रताप राय,पारितोष जायसवाल,सर्वेश जायसवाल,राधेश्याम कनौजिया, नेहाल मेहदी,मुन्ना यादव,आलोक सिंह,सर्वेश जायसवाल ज्ञानेंद्र मिश्रा,पूर्व चैयरमैन हरिशंकर यादव,अधिशासी अधिकारी जीयनपुर व अजमतगढ़ लल्लन राम यादव आदि ने पूजन सामग्री का वितरण किया।
No comments:
Post a Comment