बोतल में पेट्रोल न देने पर मालिक और कर्मचारियों को मारपीट कर पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनने का आरोप।
नारायण ऑटो केयर जीयनपुर पर शाम को हुई घटना।
बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पर मालिक सहित कर्मचारियों से की मारपीट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार करने पर आधा दर्जन लोगों ने कर्मचारियों व मालिक से की मारपीट जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर कर्मचारियों से मोबाइल व पांच हजार रुपए छिनने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रजादेपुर चौक से पूर्व नारायण ऑटो केयर पेट्रोल पंप पर रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे बाइक से पहुंचे पुनापार निवासी संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह बोतल में पेट्रोल मांगा जिस पर कर्मचारियों ने बोतल में पेट्रोल देने से इंकार किया। जिस पर गांव में मोबाइल से फोन कर आधा दर्जन युवकों को बुला लिए वही पहुंचे लोगों ने ऑटो नारायण केयर पर कर्मचारियों से मारपीट की वही बचाने गये मालिक विपिन कुमार जासवाल पुत्र शीशचंद जायसवाल के ऊपर भी हमला कर दिया वही अमन साहनी व नागेन्द्र श्रीवास्तव कर्मचारी से मारपीट कर पेट्रोल के वसूले 5 हजार रुपये व उनकी मोबाइल छीन ले गये घटना के उपरांत पेट्रोल पंप के मालिक विपिन कुमार जायसवाल ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर बोतल में तेल देने से इंकार पर मारपीट व पैसा व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। वहीं पीड़ित व्यक्ति की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मारपीट करने का तहरीर मिला है जांच किया जा रहा है।