मेहनाजपुर जीयनपुर जमीन का विवाद पहुंचा जिलाधिकारी और भाजपा जिला अध्यक्ष के दरबार।
बैनामादारों ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन नहीं मिले भाजपा जिला अध्यक्ष।
बैनामादार किसानों ने खतौनी से नाम निरस्त होने के भय से जिला अधिकारी से लगाई गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मेंहनाजपुर जीयनपुर कस्बा के बैनामादारों का जमीन विवाद पहुंचा जिलाधिकारी के दरबार,भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन नहीं मिले भाजपा जिला अध्यक्ष,49 बैनामादार किसान खतौनी से नाम निरस्त होने के भय से जिलाधिकारी से लगाई गुहार, लगाया उपजिलाधिकारी से मिलकर निलामीदार के ऊपर किसानों की जमीन कब्जा करने का आरोप।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा के मेहनाजपुर में खाता संख्या 151/ 2/1 पर वर्ष 1987 से जमीन बैनामा लेकर खारिज दाखिल के बाद विगत 35 वर्षों से 49 किसान खेती कर रहे हैं। जिस जमीन को लेकर नीलामीदार व बेनामादार का विवाद चल रहा है जो आजमगढ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के दरबार में बुधवार को पहुंचा जहां दर्जनों किसानों ने पहुंचकर असंवैधानिक तरीके से खतौनी से नाम निरस्त करने के भय से भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर अपनी पूरी बात बताना चाह रहे थे। पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह नहीं मिले जिसके पश्चात देर शाम को जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचकर बाबू को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह से मिलकर नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट लेकर रत्नाकर गुप्ता व विवेक गुप्ता जो रुपाली कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बैनामादार किसानों को नोटिस जारी किया है। वही खतौनी से नाम निरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है 28 अक्टूबर को तारीख है। पर किसानों में भय है कि छुट्टी के दिन भी नाम निरस्त करने का फैसला ना आ जाए जिसके लिए जिलाधिकारी से पहुंचकर गुहार लगाई वही उन्होंने आरोप लगाया कि 1 वर्ष पूर्व में भी रूपाली ग्रुप के द्वारा माफियाओं से मिलकर जमीन कब्जा करना चाहते थे। पर सफल नहीं हो सके पूर्व में उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने काम को रोक दिया था। वहीं उप जिलाधिकारी न्यायालय में बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। जिसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह की रिपोर्ट के आधार पर नीलामीदार पुनः कब्जा करना चाह रहे थे। बैनामादार के विरोध के बाद कार्य रुक गया पर अभी भी रूपाली ग्रुप के द्वारा किसानों की जमीन कब्जा की जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से किसान सुरेन्द़ प्रसाद गुप्ता,प्रवीण गुप्ता, अनिल सिंह,सोमल,कोमल, गुलाबचंद,रामबदन,मुनीब,लौजारी,राधिका,इसरावती,बिंदु सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment