मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार नगदी सहित लाखों का सामान चोरी ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में हनुमान मंदिर के पास राजेश मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार नगदी सहित लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। राजेश कुमार मौर्य पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ मौर्य निवासी बेलसर जमीन बेलसर थाना जीयनपुर की किराए की दुकान लेकर मोबाइल और कम्प्यूटर लैपटॉप की रिपेयरिंग करता है।बीती रात्रि लगभग 12:00 बजे चोर दुकान का ताला तोड़कर 100 डेटा केबिल,20 बड़ी पुरानी मोबाइल,12 छोटी मोबाइल,2 लैपटॉप,16 फोल्डर LCD, 10 हजार रुपये नगदी आदि समान चोर उठा ले गये। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह अजमतगढ़ हम राहियों के साथ जांच करने में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। सीसी कैमरे में चोर की स्पष्ट तस्वीर बैग लिए हुए आ रही है। पर शातिर चोर ने जिस तरफ से चोरी की है कटरा में लगे कई सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जबकि चोर द्वारा कई बल्ब को निकाल लिया और उस स्थान पर अंधेरा कर के इत्मीनान से सटर को रम्बे से ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। इस संबंध में अजमतगढ़ चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरियों का खुलासा कर लिया जाएगा। बाजारों में बढ़ती चोरियों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। अजमतगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल ने कहा कि जल्द ही चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। सर्दी का मौसम बढ़ते ही लगातार चोरियों की बढ़ती तादाद से जीयनपुर पुलिस काफी परेशान है और बाजारों में गस्त लगाने के निर्देश समस्त चौकी प्रभारियों और सिपाहियों को दे दिया है।
No comments:
Post a Comment