निपुण भारत मिशन जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन।
कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापको के साथ बैठक।
निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की प्राप्ती की दी जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र हरैया में बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार को निपुण भारत मिशन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अमरनाथ राय के निर्देशन में कराया गया। कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बैठक में कई दिशा निर्देश दिए गए और उन्हें अपने विद्यालय के अध्यापकों के साथ मिलकर छात्रों में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जागरूक किया गया। वही दो दिन पूर्व 600 अध्यापको को निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया गया। उसी क्रम में उप शिक्षा निदेशक के निर्देशन में पूरे प्रदेश में इस कार्यशाला का आयोजन कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ किया जा रहा है। जिससे कि समस्त छात्रों को जल्द से जल्द निपुण लक्ष्य की प्राप्ति कराई जा सके। लक्ष्य किन किन तत्वों से प्राप्त किया जा सकता है इसके बारे में पूरी तरह से अध्यापकों को जागरूक किया गया और उन्हें अपने विद्यालयों पर कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों को निपुण लक्ष्य प्राप्ति के दिशा निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव ने प्रधानाध्यापकों से कहा कि आपको इस कार्यशाला का आयोजन से जुड़ी जानकारियां मिल रही हैं उसको प्राप्त करते हुए बच्चों में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति कराए और बाद में पूछे जाने पर आप सबके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानाध्यापकों को कई निर्देश जारी किए। इस दौरान कंत किशोर दुबे,संजय सिंह, आलोक राय,राम अशीष यादव, आलोक सिंह राठौर,जयराम सिंह,हरिकेश्वर यादव,महेंद्र कुमार, संतोष सिंह,सुरेंद्र,दिनेश यादव आदि उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment