Saturday, October 22, 2022

सेंट जेवियर्स विद्यालय पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सेंट जेवियर्स विद्यालय पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

दीपोत्सव पर्व पर आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता।

विजेता को पूर्व विधायक वंदना सिंह ने किया सम्मानित।

सेंट जेवियर्स विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू हाउस बना विजेता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर दीपोत्सव पर्व के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पूर्व विधायक वंदना सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित।
जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व के पूर्व शनिवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक दीपोत्सव पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया वही 4 जोन में छात्र-छात्राओं को बांट कर सम्मिलित किया गया। दीपावली पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक भाजपा नेत्री वंदना सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने निर्मित रंगोली के विषय में शानदार प्रस्तुति दी। वही निर्णायक मंडल के द्वारा नेहरू हाउस विजेता बना वही टाइगर हाउस दूसरे नंबर पर रहा सभी सम्मिलित छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और दीपावली पर्व की बधाई दी गई। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए रंगोली प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय राय सहित सभी शिक्षक शिक्षिका व विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment