Friday, October 21, 2022

पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्राधिकारी के पद पर नवागत क्षेत्राधिकारी सदर के पद से स्थानांतरित होकर सगड़ी तहसील पर किया पदभार ग्रहण।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सगड़़ी अनिल कुमार वर्मा को क्षेत्राधिकारी फूलपुर बनाए जाने के बाद उनके स्थान पर सदर तहसील की क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर सीओ सगड़़ी के पद पर पदभार ग्रहण किया। वही सीओ सगड़़ी सौम्या सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि सगड़ीं क्षेत्र के जनता के कार्यों में तेजी लाने की पहली प्राथमिकता होगी और पशु तस्करों व चोर उचक्कों और अपराधियों की अब खैर नहीं होगी। वह खुद सुधर जाएं नहीं तो पुलिस उनको सुधार देगी। नहीं सुधरें तो सलाखों के पीछे भेज देगी। जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी जो भी मामले पेंडिंग है उसको जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। वही जनता के बीच में जाकर  समझाया जाएगा की पुलिस आप की मित्र हैं जो भी समस्याएं हैं आप निड़र होकर हमें बताएं आपके समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment