Friday, May 31, 2024

जेल से छूट युवक ने वीडियो वायरल करने व फांसी लगाने की दी युवती को धमकी।

जेल से छूट युवक ने युवती को दी धमकी ।

जेल से छूट युवक ने वीडियो वायरल करने व फांसी लगाने की दी युवती को धमकी।

युवती ने कोतवाली में पहुंचकर दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी जेल से छूटे युवक ने युवती को दी धमकी युवती की विडीयो वायरल करने और स्वयं को फांसी लगाने की दी धमकी युवती ने कोतवाली पर पहुंचकर दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती के द्वारा जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह 11:00 बजे जीयनपुर में स्थित एचडीएफसी बैंक अपने भाई के साथ पंहुची जहां पुनीत जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी आदर्श नगर जीयनपुर जिसके ऊपर पूर्व से युवती की सगाई के बाद विडीयो वायरल करने पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 376, 328,506 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं युवती की शादी टूट गई थी इसके बाद जेल से छूटे युवक ने भाई के साथ एचडीएफसी बैंक पर पिछा करते पहुंच कर युवती को फिर से वीडियो वायरल करने व स्वयं को फांसी लगाने की दी धमकी युवती ने आप बीती घर पर माता को सुनाई और कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।वही जीयनपुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पत्थर उखाड़ने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

पत्थर उखाड़ने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

न्यायालय के आदेश पर पैमाइश कर गाड़ा गया था पत्थर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव में न्यायालय के आदेश पर पैमाइश कर पत्थर गाड़ने के बाद उखाड़ कर फेंकने व गाली गलौज देने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।सरोज पत्नी रविंद्र कुमार निवासी जमसर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गाटा संख्या 63 संक्रमणीय खाते की भूमि है। जिस पर एसडीएम न्यायालय का वर्ष 2006 में पतिराम बनाम संतराज में आदेश हो गया जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को राजस्व कर्मी महेंद्र के द्वारा जमसर गांव में पहुंचकर पैमाइश कर पत्थर गाड़ने का कार्य किया गया था।वहीं विपक्षी मनभावती पत्नी अनिल, कविता पत्नी सुनील, सुघरावती पत्नी रामायण,आरती पुत्री रामायण के द्वारा मौके पर पहुंचकर पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। वहीं गाली गलौज व मारपीट की धमकी दी गई। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 447,504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

हीट वेव को लेकर एसडीएम ने लेखपालों के साथ की बैठक।

हीट वेव को लेकर एसडीएम ने लेखपालों के साथ की बैठक।

हीट वेव से व्यक्ति व फसल के नुकसान की तत्काल मांगी सूचना।

गांव गांव ग्रामीणों को जागरूक करने व अपने-अपने घरों में रहने की अपील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ सगड़ी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने हिट वेव को लेकर की बैठक हीट वेव से व्यक्ति व फसल के नुकसान की तत्काल मांगी जानकारी गांव गांव ग्रामीणों को जागरूक करने व अपने-अपने घरों में रहने की अपील। शुक्रवार की शाम को 4:00 बजे से लेकर 6 बजे तक सगड़ी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ बैठक की बैठक के दौरान हीट वेव को लेकर व्यक्ति व फसल के नुकसान की तत्काल जानकारी मांगी वहीं क्षेत्र में नियमित रूप से रहकर ग्रामीणों को जागरूक करने की अपने-अपने घरों में रहने के लिए लोगों से की अपील इस दौरान राजस्व कर्मचारियों को गांव में पीने के पानी सहित अन्य बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। वहीं किसी भी प्रकार की गांव में कमी पाई जाने पर तत्काल सूचना मांगी सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर हिट वेव से दुर्घटना पर गंभीरता के साथ त्वरित रूप से रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया। वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि किसी भी प्रकार की सुचना में कमी पाई जाने पर राजस्व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार विवेकानंद, स्नेहिल राय,विपिन सिंह,पंकज, नवीन,रामकृपाल,रामसागर सोनी सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Tuesday, May 28, 2024

जीयनपुर कस्बा में व्यापारियों ने राहगीरों को पिलाया पानी।

जीयनपुर कस्बा में व्यापारियों ने राहगीरों को पिलाया पानी।

स्टॉल लगाकर राहगीरों को पिलाया पानी व शरबत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने स्टॉल लगाकर व्यापारियों ने कड़ी धूप में राहगीरों को पिलाया पानी व शरबत समाजसेवी विजय मद्धेशिया ने युवकों को साथ लेकर राहगरों को पिलाया पानी। मंगलवार को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर कस्बा में यूनियन बैंक के सामने सुबह 10:00 से लेकर 2:00 तक समाजसेवी विजय मद्धेशिया के नेतृत्व में जीयनपुर कस्बा के दर्जनों युवकों ने क्रमशः कड़ी धूप में रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार टेंपो व बस में बैठे राहगीरों को गर्मी से बचाव के लिए स्टॉल लगाकर पानी व शरबत पिलाया इस दौरान पुरुषों महिलाओं को गाड़ी के अंदर ले जाकर पानी व शरबत की गिलास देकर उनकी प्यास बुझाई।वहीं जीयनपुर कस्बा में युवकों के इस कार्य की लोगों ने जमकर प्रसंशा की।इस दौरान विजय मद्धेशिया के साथ-साथ ग्रुप बनाकर चंदन सोनी,महबूब आलम,जयहिंद मद्धेशिया,राकेश जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता,राजेश जायसवाल सहित दर्जनों की संख्या में युवक पानी पिलाने में सम्मिलित रहे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कानूनगों के साथ तहसीलदार ने की बैठक।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कानूनगों के साथ तहसीलदार ने की बैठक।

नांव व नाविकों का चिन्हांकन कर मांगी सूची।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर एसडीएम व तहसीलदार ने बाढ़ को लेकर की बैठक नाव व नाविकों का चिंहाकन कर त्वरित रूप मांगी सूची।मंगलवार को दिन में सगड़ी तहसील सभागार में 3:00 बजे  से बाढ़ से बचाव के लिए राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान सगड़ी क्षेत्र के विशाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र 134 गांव को पांच खंडों में वितरित कर टीम का निर्माण कर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया वहीं बाढ़ खंड के राजस्व कर्मियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का नक्शा निर्माण करने जिससे समस्याओं का सरलता से बचाव किया जा सके।वहीं एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने अपने अपने क्षेत्र में बाढ़ चौकियों व गांव पर नियमित रूप से रह कर त्वरित रूप से नांव व नाविकों का चिंहाकन कर सूची निर्मित कर देने के लिए निर्देशित किया। वहीं सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बाढ़ आने से पूर्व तैयारी की समीक्षा कर सभी को प्रभावित क्षेत्र में रहकर समस्याओं व उनके निराकरण की कार्य योजना बनाने के साथ निरंतर सक्रिय रहकर कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद,अंकित राय, विपिन सिंह,पंकज कुमार सहित दर्जनों की संख्या बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

वायरल विडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान युवक को पकड़ शुरू की जांच।

वायरल विडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान युवक को पकड़ शुरू की जांच।

वायरल वीडियो में महिला ने मतदान को लेकर मारने पीटने व धमकी देने का लगाया था आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला की वायरल विडियो में भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर दूसरे वर्ग पर गाली गलौज मारपीट और धमकी देने का लगाया था आरोप पुलिस ने लिया संज्ञान युवक को पकड़ कर जांच में जुटी।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी निवासी अनीता पटेल की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर गांव के ही दूसरे वर्ग पर गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। जिसको जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय ने संज्ञान में लेकर एस आई नीलमणि को निर्देशित किया एस आई नीलमणि सिंह ने कुदारन तिवारी निवासी अमन यादव पुत्र गिरिजा शंकर को हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है।वहीं देर शाम तक गांव के दर्जनों की संख्या में लोग जीयनपुर कोतवाली पर जुटे रहे। वहीं जीयनपुर पुलिस दोनों पक्षों से सच्चाई की तलाश में लगीं रही।

Monday, May 6, 2024

सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते झूलसे दर्जनों पौधे।

सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते झूलसे दर्जनों पौधे।

बछऊर खुर्द (रामगढ़) गांव के पास सड़क के किनारे सफाई कर्मियों ने सफाई कर घास पूस 
में लगाई आग,आग की चपेट में आने से झूलसे दर्जनों पेड़ पौधे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लॉक के बछऊर खुर्द (रामगढ़) गांव के पास सड़क किनारे सफाई के लिए लगाए गए दर्जनों सफाई कर्मचारी घास पूस साफ करने के बाद घास फूस में आग लगा दी। जिसके चलते सड़क के किनारे लगाए गए दर्जनों पेड़ पौधे झूलस गए,लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। जहां सरकार और वन विभाग सड़क के किनारे और सार्वजनिक जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं हर वर्ष लाखों की संख्या में पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं पर कुछ लोग इसका पलीता लगा रहे हैं। मधनपार से रामगढ़ जाने वाले  सड़क के किनारे बछऊर खुर्द (रामगढ़) गांव के पास सड़क के किनारे उगी घास-पूस को साफ करने के लिए हरैया ब्लाक के दर्जनों सफाई कर्मचारी लगाएं गए थे। वहीं सफाई कर्मचारी घास पूस साफ करने के बाद घास फूस में आग लगा दिए जिसके चलते दर्जनों हरे पेड़ झुलस गए। लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा था। वहीं सफाई कर्मचारी भी बैठकर तमाशा देख रहे थे। जहां एक तरफ वातावरण को शुद्ध रखने और हरा भरा रखने के  पौधे लगाए जा रहे हैं दूसरी तरफ इसको धड़ल्ले से जलाया जा रहा है। लेकिन वन विभाग और अन्य अधिकारियों की नजर इस तरफ नहीं पड़ रही है।

एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान।

एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान।

प्रेमिका की सगाई के बाद से ही  चल रहा था गुमशुम।

पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर मोहल्ले का रहने वाला युवक संतोष उर्फ पिंटू अपनी प्रेमिका की सगाई से काफी परेशान था। सोमवार को शाम लगभग 5:00 बजे पंखे से लटक कर उसने अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली के आर्य नगर मोहल्ले का रहने वाला संतोष उर्फ पिंटू पुत्र चंद्रशेखर उर्फ सुभाष उम्र लगभग 35 साल आजाद नगर मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। काफी दिनों से इसका एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उसकी प्रेमिका की सगाई हो गई। जिससे वह आहत और काफी परेशान था। परेशान संतोष फेसबुक पर लगातार अपने एक तरफा प्रेम का इजहार भी कर रहा था। जान देने की धमकी भी पोस्ट किया था। परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को  सायंकाल 5:00 बजे के लगभग वह अपनी दुकान के बगल में स्थित एक हाते में चला गया। जिसकी देखरेख भी वह स्वयं करता था। हाते में स्थित एक कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दिया। सुबह वह खाना भी नहीं खाया था। जिसके चलते उसकी मां खाना लेकर आई और देखा तो फंदे से लटक रहा था। मृतक की मां बदामी देवी,बहन कविता और भाई मिंटू का रो रो कर बुरा हाल है।इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही।

Saturday, May 4, 2024

मातृभूमि और भारत माता के आगे ही शीश झुकाता है भाजपा कार्यकर्ताओं का::स्वतंत्र देव सिंह

मातृभूमि और भारत माता के आगे ही शीश झुकाता है भाजपा कार्यकर्ताओं का::स्वतंत्र देव सिंह 

भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर है अटूट भरोसा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी लोक सभा चुनाव को लेकर जीयनपुर बाजार में स्थित रघुनंदन मैरिज हाल में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आपके एक वोट के चलते कश्मीर के श्रीनगर चौक पर तिरंगा झंडा लहराता है।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी मातृ भूमि और भारत माता के सामने ही झुकता है और कोई उसे झुका नहीं सकता। कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को हर गांव और गरीब तक पहुंचाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक को मतदाताओं के सामने भाजपा की नीतियों को रखना होगा और उन्हें बूथ तक पहुंचाना होगा। क्योंकि धारा 370, राम मंदिर का निर्माण और हर गांव गरीब को मकान जैसी सुविधा भाजपा सरकार ही दे सकती है। आगे सबसे फ्री चिकित्सा,फ्री शिक्षा के लिए कमल पर बटन दबाना होगा और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना होगा। इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,पूर्व विधायक वंदना सिंह,जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल,लक्ष्मण मौर्य,घनश्याम सिंह पटेल,सुनील गुप्ता,दिवाकर सिंह,सोनू सिंह,मनोज श्रीवास्तव,राजवंत सिंह,हिमांशु जायसवाल, जयप्रकाश सिंह,चंद्रशेखर सिंह,संजय राय, तारकेश्वर ओझा,प्रेमप्रकाश सिंह,सन्तोष जायसवाल, विजय पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

घर्षणा गांव के मुस्लिम जुटे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ।

घर्षणा गांव के मुस्लिम जुटे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ।

दूसरे पार्टी के लोग भाजपा का डर दिखाकर करते है मुस्लिम समाज का शोषण,भाजपा पर जताया भरोसा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घर्षणा गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को किया समर्थन। चुनाव प्रचार के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे घर्षणा गांव बदरेआलम के घर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने दिनेश लाल यादव का किया समर्थन बदरेआलम ने कहा कि अन्य पार्टियों के लोग भाजपा का डर दिखाकर हमारा अभी तक शोषण करती आ रही है।
अब मुस्लिम समुदाय के लोग जागरूक हो गये है।अब किसी के बहकावे में आने वाले नही है।अब हमारे गांव के मुस्लिम समाज के लोग सदर लोक सभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को जिताने के लिए वोट करने जा रहे है। वही दिनेश यादव ने गांव के लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार कभी भी हिंदू- मुस्लिम नही करता है।सारे समाज का भला इसी पार्टी में है।

दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी की मौत एक घायल।

किसी कार्य से आजमगढ़ जाते समय हुई घटना।

टहल रहे व्यक्ति को बचाने में मारी टक्कर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछूला निवासी रामप्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय रामरूप यादव उम्र लगभग 59 वर्ष जो शनिवार को सुबह लगभग 6:00 बजे घर से निकलकर किसी कार्य से आजमगढ़ जा रहे थे कि रास्ते में मोलनापुर गोडारी थाना जीयनपुर आजमगढ़ वाराणसी हाईवे पर टीवीएस एजेंसी के समीप सामने से आ रही रोडवेज बस के कारण बाई तरफ बाइक लेकर भागे की टहल रहे युवक सन्तोष यादव उर्फ पप्पू पुत्र स्व चंद्रभान यादव निवासी मोलानापुर गोडारी टहल रहा था कि अचानक रोडवेज बस के चलते सामने आ जाने से बाइक सन्तोष यादव को टक्कर मार दी जिससे टहल रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया दोनो को शिवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरो ने सदर के लिए रेफर कर दिया। सदर पहुँचने पर डाक्टरो ने स्वास्थ विभाग क्रमचारी राम प्रसाद यादव को मृत घोषित कर दिया और सन्तोष यादव को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहाँ शहर के लाइफ लाइन अस्पताल में सन्तोष का इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। जबकि रामप्रसाद यादव अम्बेडकर नगर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव राजेसुल्तानपुर पर सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। जिससे गाँव मे डॉक्टर के नाम से प्रशिद्ध थे। और काफी मिलन सार व्यक्ति थे।रामप्रसाद के पुत्र रामनरायन एव शिवनरायन और पत्नी पाना देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

Friday, May 3, 2024

लोकसभा चुनाव की सुचिता हेतु वाहनों की सघन तलाशी।

कालेधन पर पुलिस की नजर,वाहनों की शुरू हुई जांच। 

लोकसभा चुनाव की सुचिता हेतु वाहनों की सघन तलाशी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी लोक सभा के चुनाव में काले धन को रोकने,अवैध असलहों को पकड़ने और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस ने जीयनपुर में जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।
जैसे-जैसे लोक सभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है। पुलिस की चौकसी भी बढ़ती जा रही है। चुनाव में खर्च होने वाले कालेधन पर क्षेत्र की पुलिस की सख्त नजर है। अवैध असलहे, काले धन और शरारती व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस ने वाहनों की संघन जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को देर शाम जीयनपुर चौक, मुबारकपुर और मोहम्मदाबाद त्रिमुहानी पर पुलिस और नामित अधिकारियों ने चार पहिया वाहनों की विशेष रूप से तलाशी ली।लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

निर्वाचन की तैयारी को लेकर तहसीलदार ने लेखपालों संग की बैठक।

निर्वाचन की तैयारी को लेकर तहसीलदार ने लेखपालों संग की बैठक।

मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की कमियों को पूर्ण करने के लिए सगड़ी तहसील पर हुई बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा में निर्वाचन की तैयारी को लेकर सगड़ी तहसीलदार ने लेखपालों संग की बैठक मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमियों को पूर्ण करने के लिए समीक्षा कर दिया दिशा निर्देश।शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे व नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपालों के साथ बैठक कर तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी रैंप शौचालय व्हीलचेयर सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमशः क्षेत्रवार जानकारी लेकर समीक्षा की वहीं मतदान केंद्र पर मूल सुविधाओं की कमियों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी वहीं कर्मियों पर फटकार लगाई और जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए कमियां पाये जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी इस दौरान सगड़ी तहसील क्षेत्र राजस्व निरीक्षक व लेखपाल दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे।

तहसीलदार के नेतृत्व में बिलरियागंज में निकला मशाल जुलूस।

बिलरियागंज में मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस निकला।

तहसीलदार के नेतृत्व में बिलरियागंज में निकला मशाल जुलूस।

बिलरियागंज में मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज कस्बा में सगड़ी तहसीलदार के नेतृत्व में निकाला मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस मशाल जुलूस निकालकर कर्मचारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक कस्बा का किया भ्रमण। शुक्रवार की शाम को सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे अधिशासी अधिकारी बिलरियागंज प्रदीप व खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका बिलरियागंज के कार्यालय से दर्जनों की संख्या में नगर पंचायत व खंड विकास के कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता मसाल जुलूस निकाला बिलरियागंज कस्बा के चारों मुख्य मार्ग का भ्रमण कर नया चौक होते हुए मसाल जुलूस बिलरियागंज नगर पालिका पर समाप्त हुआ। इस दौरान कर्मचारी मशाल जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे जिसे नगर पालिका बिलरियागंज के दुकानदार सहित स्थानीय लोग उत्सुकता पूर्वक देख रहे थे मसाल जुलूस निकालकर बिलरियागंज नगर पालिका के मतदाताओं को जागरूक किया गया। वहीं सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की इस दौरान मुख्य रूप से बीआरसी लालजी श्रीवास्तव, लेखपाल विपिन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में नगरपालिका व खंड विकास के कर्मचारी सम्मिलित रहे।

जीयनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचा के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

चोरी की बाइक व तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचा के साथ चोर को किया गिरफ्तार।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जीयनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचा के साथ चोर को किया गिरफ्तार बडौदा बैंक ऑफ़ इंडिया रौनापार से की थी बाइक चोरी। शुक्रवार की शाम को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर हरैया मार्ग पर बड़ागांव पुनापार पुलिया पर जीयनपुर कोतवाली में तैनात सी विजय सिंह गौड़ पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय हरैया की तरफ से बिना नंबर प्लेट ब्लैक स्प्लेंडर सवार आता दिखाई पड़ा जिसे रोकने का इशारा करने पर मुड़कर भागना चाहा जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया पूछताछ पर उसने अपना नाम जय हिंद यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी बाला जानी नई बस्ती थाना रौनापार बताया उसके पास से जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया वहीं बाइक के विषय में पूछताछ करने पर उसने बताया कि रौनापार बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने से बाइक चोरी की है इसके संबंध में रौनापार थाने पर 23 अप्रैल को मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है जीयनपुर पुलिस ने युवक जय हिंद यादव के ऊपर धारा 3/25 आर्म एक्ट व धारा 411/413 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर युवक को शाम 5.30 बजे गिरफ्तार कर लिया युवक जय हिंद के ऊपर पूर्व में भी चोरी का मुकदमा पंजीकृत हो चुका है चोरी की बाइक व तमंचा के साथ चोर को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी।

राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा है संतों का जीवन:: महामंडलेश्वर वृंदावन

राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा है संतों का जीवन:: महामंडलेश्वर वृंदावन 

नेता अभिनेता और अधिकारी  सब बनना चाहते हैं संत तो भगवान की कृपा से बनकर आते हैं संत महात्मा।

रजादेपुर मठ के बाल महंत शिव सागर भारती को संतों ने पीठ पर किया विराजमान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के प्रसिद्ध रजादेपुर मठ पर शुक्रवार को आयोजित संत समागम में भक्तों को संबोधित करते हुए वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरी जी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। नेता अभिनेता, अधिकारी और डॉक्टर सभी लोग बनना चाहते हैं लेकिन संत तो भगवान की कृपा से बनकर आते हैं। संतों ने रजादेपुर के बाल महंत शिवसागर भारती को सिद्ध पीठ पर विराजमान किया। रजादेपुर मठ पर सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को काफी संख्या में संतों और महामंडलेश्वर का समागम हुआ। संतों ने बाल महंत शिवसागर भारती का रजादेपुर की सिद्ध पीठ पर चादर देकर विराजमान कराया।इस अवसर पर भक्तों को ज्ञान रस का अमृत पान कराते हुए महामंडलेश्वर विद्या चैतन्य महाराज जी नैमिषारण्य जी ने कहा कि हिंदू समाज पर जब भी किसी तरह का संकट आया है तो संत समाज ने दिल से सेवा की है। आज राजसत्ता संतों के सम्मान को आगे बढ़ा रही है।जिससे राष्ट्र का गौरव बढ़ रहा है।संत समागम में स्वामी चिदंबरानंद जी महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी नवलगिरी जी वृंदावन,महंत पंचानन पुरी महाराज गोरखपुर मठ,महंत रामापुरी मठ दुर्वासा, विजय कुमार दास,महंत प्रमोद गिरी गाजीपुर,महंत तुलसीदास तरकुलही गोरखपुर,महंत गरिमा भारती मठिया देवरिया,आचार्य रिचा आदि ने आशीष दिया।इस अवसर पर ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, ओमकार शास्त्री,तेजभान तिवारी, अरविंद नायक,जसवंत सिंह सोनू, दीपक उपाध्याय,सुजीत सिंह, दीपक सिंह,दुर्गेश मिश्रा मौजूद रहे।

Wednesday, May 1, 2024

सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा।

सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा।

सात मई को पूर्ण आहुति एव भंडारे से समाप्त होगी महायज्ञ।

भक्त 03 बजे से 06 बजे तक प्रवचन एव 07बजे शायम से रासलीला का लगे आनन्द।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ अंतर्गत प्रसिद्ध मठ रजादेपुर पर सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन बुधवार से किया जा रहा है जो 07 मई को पूर्ण आहुति एव भंडारे के साथ समाप्त होगा। जिसके लिए गाजे बाजे एव घण्टा घड़ियाल के साथ कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।जो विभिन्न गांव से होते हुए मठ के यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य ओंकार नाथ त्रिपाठी द्वारा हवन पूजन के साथ विधि विधान पूर्वक कलश की स्थापना की गई। इस दौरान कन्याएं कतारबद्ध होकर सर पर कलश लेकर चलते हुए बड़ा गांव पुनापार के शिव मंदिर परिसर से जल लेकर वापस मंदिर परिसर पर पहुंचकर कलश की स्थापना की गई। इस दौरान लोगों ने बड़ा गांव पुनापार,हरखोरी कादीपुर रजादेपुर आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए मंदिर पर कलश की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। जहां कलश यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही वहीं लोगों ने झांकी का दर्शन और पूजन करके सुख समृद्धि की कामना भी की। कलश स्थापना के बाद लोगों ने जमकर जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञकर्ता बाल महंत शिवसागर भारती ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक बाल गोविंद शास्त्री द्वारा प्रत्येक दिन 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवचन राम कथा का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ शाम को 7:00 से रात्रि समाप्ति तक रासलीला का आयोजन बिंद्रावन मथुरा से पधारे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। एव 7 मई को पूर्णा आहुति के दिन लगभग 10 हजार भक्तो के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त भक्तों से यज्ञ को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान यशवंत सिंह सोनू,तेज भान तिवारी,पंडित ओंकार नाथ त्रिपाठी,दीपक उपाध्याय,संतोष नायक,भानु प्रताप सिंह,चन्दन तिवारी आदि लोग सहयोग के रूप में उपस्थित रहे और यज्ञ को सफल बनाने को लोगों से अपील की।

श्रमिकों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान उनका करें सम्मान::श्रमायुक्त आज़मगढ़

श्रमिकों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान उनका करें सम्मान::श्रमायुक्त आज़मगढ़ 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल में श्रम दिवस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रमायुक्त आज़मगढ़ राजेश पाल,शिव गोविंद सिंह प्रबंध निदेशक वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया तत्पश्चात बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गाने व नाटक के माध्यम से श्रमिकों के महत्व, योगदान व उनकी जरूरतों का आभास कराया। मुख्य अतिथि ने श्रम और भाग्य को परिभाषित करते हुवे जीवन में श्रम को परिभाषित करते हुवे बताया कि श्रम से असम्भव भी सम्भव हो जाता हैं। बैठ भाग्य की बाट जोहना,यह तो कोरा भ्रम है।
अपना भाग्य विधाता सम्बल,हर दम अपना श्रम है। मानवता का मान इसी में,जीवन सरस निहित है।निरालम्ब वह मनुज,कि जो, नीरस है श्रम विरहित हैं।प्रधानचार्य डॉली शर्मा ने कहा कि
मनुष्य मात्र का उद्देश्य सुख की प्राप्ति है। मनुष्य से लेकर चींटी और हाथी तक प्रत्येक जीव सुख चाहता है एवं दु:ख से छुटकारा पाने का इच्छुक है। सुख का मूल कारण ज्ञान है और ज्ञान की प्राप्ति बिना श्रम के नहीं हो सकती। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि सुख का साधन श्रम है। बिना श्रम के मनुष्य कभी भी सुखी नहीं हो सकता। प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि वास्तव में श्रम का ही दूसरा नाम भाग्य है। श्रम के बिना भाग्य की कोई सत्ता ही नहीं है। मैं अपने भाग्य का स्वयं निर्माता हूँ। मेरा श्रम ही मेरे भाग्य का निर्माण करता है। अपने भाग्य को अच्छा-बुरा बनाना मनुष्य के अपने ही हाथ में है। वास्तव में भाग्य के भरोसे पर हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहना कायरता है। श्रम के बिना आप से आप कोई काम हो ही नहीं सकता। यदि रोगी भाग्य के भरोसे बैठा रहे, रोग के नाश के लिए भाग-दौड़ न करे तो दुष्परिणाम निश्चित है। बिना श्रम के हम जीवन में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकते, यहाँ तक कि भोजन भी बिना श्रम के पेट में नहीं पहुँचता।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय के कर कमलों से सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को श्रम दिवस के अवसर पर उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसके लिये श्रमायुक्त महोदय ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि राजेश पाल श्रमायुक्त व अनिल कुमार सिंह स्टेनो को अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उपजिलाधिकारी ने जीयनपुर कोतवाल को कारण बताओं नोटिस किया जारी।

उपजिलाधिकारी ने जीयनपुर कोतवाल को कारण बताओं नोटिस किया जारी।

लोकसभा चुनाव कार्य में शिथिलता पर दी कारण बताओं नोटिस तीन दिन में मांगा जवाब।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाल को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने लोकसभा चुनाव के कार्य में शिथिलता पर कारण बताओं नोटिस की जारी तीन दिनों में मांगा जवाब नहीं देने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र। लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सुचिता पूर्ण स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के वुलनरेबल मतदान केंद्रों के सत्यापन का कार्य जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय को सौंपा गया जिसके बाद टेलीफोन से उपजिलाधिकारी ने लगातार प्रभारी से संपर्क किया किंतु सत्यापन की रिपोर्ट तहसील पर नहीं भेजी गई। वहीं कोतवाली प्रभारी के द्वारा सत्यापन रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे भेजने के लिए कहा गया नहीं तो रिपोर्ट पहुंची और ना ही स्वता उपस्थित हुए और ना ही मोबाइल फोन उठाया गया जिसके बाद एसडीएम ने निर्वाचन कार्य में शिथिलता पर कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिनों में नायब तहसीलदार विवेकानंद को देने और नहीं देने पर उच्चाधिकारीयों को कारवाई के लिखेंगे पत्र।

अचल नगर गांव में आग से हुए नुकसान का किया निरीक्षण कुल दो लाख रुपए की दी आर्थिक अनुदान।

अचल नगर गांव में आग से हुए नुकसान का किया निरीक्षण कुल दो लाख रुपए की दी आर्थिक अनुदान।

35 लोगों की 20 रियायसी मंडई जलकर हुई राख राशन सहित आर्थिक अनुदान तहसीलदार ने की स्वीकृति।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर देवारांचल में रौनापार थाना क्षेत्र के अचल नगर ग्राम पंचायत के रामशरण दुबे के पूरवा में शुक्रवार को आग लग गई जिसमें 35 परिवार के 20 गैर आवासीय मंडई जलकर राख बुधवार को तहसीलदार ने किया निरीक्षण राशन सहित 2 लाख से अधिक की दी आर्थिक अनुदान। बुधवार को सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दूबे ने राजस्व निरीक्षक रामसुंदर यादव व लेखपाल वेदप्रकाश के साथ अंचल नगर गांव के दूबे के पूरवा में आग से हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया वहीं सभी पीड़ित परिवार को नुक़सान के अनुरूप आर्थिक मदद स्वीकृत की 22 परिवार को आवास के साथ तत्काल गेहूं व चावल आदि राशन की व्यवस्था मौके पर ही किया गया।अग्नि पीड़ित हीरा,पिंटू,जयहिंद, दिनेश ,जगदीश,रणविजय,उमेश,नवाजी,महेंद्र,रंजीत,राम प्रताप, कमलेश,फुल भजन,अवधेश, कलावती,जयप्रकाश आदि लोगों का आग से नुकसान का आंकलन कर दो लाख रुपए से अधिक आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया गया।वहीं तहसीलदार विवेकानंद ने बताया कि जो 22 राशन कार्ड धारक हैं उनका आवास का लाभ तत्काल मिलेगा जो गैर आवासीय हैं उनको भी आवास और पशु शाला आदि की व्यवस्था तहसील स्तर से किया जाएगा। जिससे शासन से तत्काल इन्हें लाभ दिलाया जा सके। कहा कि अग्नि पीड़ित सभी परिवार के साथ सहानुभूति है। और उनकी भरपूर मदद की जा रही है।