बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कानूनगों के साथ तहसीलदार ने की बैठक।
नांव व नाविकों का चिन्हांकन कर मांगी सूची।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर एसडीएम व तहसीलदार ने बाढ़ को लेकर की बैठक नाव व नाविकों का चिंहाकन कर त्वरित रूप मांगी सूची।मंगलवार को दिन में सगड़ी तहसील सभागार में 3:00 बजे से बाढ़ से बचाव के लिए राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान सगड़ी क्षेत्र के विशाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र 134 गांव को पांच खंडों में वितरित कर टीम का निर्माण कर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया वहीं बाढ़ खंड के राजस्व कर्मियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का नक्शा निर्माण करने जिससे समस्याओं का सरलता से बचाव किया जा सके।वहीं एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने अपने अपने क्षेत्र में बाढ़ चौकियों व गांव पर नियमित रूप से रह कर त्वरित रूप से नांव व नाविकों का चिंहाकन कर सूची निर्मित कर देने के लिए निर्देशित किया। वहीं सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बाढ़ आने से पूर्व तैयारी की समीक्षा कर सभी को प्रभावित क्षेत्र में रहकर समस्याओं व उनके निराकरण की कार्य योजना बनाने के साथ निरंतर सक्रिय रहकर कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद,अंकित राय, विपिन सिंह,पंकज कुमार सहित दर्जनों की संख्या बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment