कालेधन पर पुलिस की नजर,वाहनों की शुरू हुई जांच।
लोकसभा चुनाव की सुचिता हेतु वाहनों की सघन तलाशी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी लोक सभा के चुनाव में काले धन को रोकने,अवैध असलहों को पकड़ने और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस ने जीयनपुर में जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।जैसे-जैसे लोक सभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है। पुलिस की चौकसी भी बढ़ती जा रही है। चुनाव में खर्च होने वाले कालेधन पर क्षेत्र की पुलिस की सख्त नजर है। अवैध असलहे, काले धन और शरारती व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस ने वाहनों की संघन जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को देर शाम जीयनपुर चौक, मुबारकपुर और मोहम्मदाबाद त्रिमुहानी पर पुलिस और नामित अधिकारियों ने चार पहिया वाहनों की विशेष रूप से तलाशी ली।लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।
No comments:
Post a Comment