पत्थर उखाड़ने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।
न्यायालय के आदेश पर पैमाइश कर गाड़ा गया था पत्थर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव में न्यायालय के आदेश पर पैमाइश कर पत्थर गाड़ने के बाद उखाड़ कर फेंकने व गाली गलौज देने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।सरोज पत्नी रविंद्र कुमार निवासी जमसर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गाटा संख्या 63 संक्रमणीय खाते की भूमि है। जिस पर एसडीएम न्यायालय का वर्ष 2006 में पतिराम बनाम संतराज में आदेश हो गया जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को राजस्व कर्मी महेंद्र के द्वारा जमसर गांव में पहुंचकर पैमाइश कर पत्थर गाड़ने का कार्य किया गया था।वहीं विपक्षी मनभावती पत्नी अनिल, कविता पत्नी सुनील, सुघरावती पत्नी रामायण,आरती पुत्री रामायण के द्वारा मौके पर पहुंचकर पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। वहीं गाली गलौज व मारपीट की धमकी दी गई। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 447,504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment