बाढ़ से बचाव के लिए सगड़ी में हुआ पूर्वाभ्यास सिखाए गए गुण।
सगड़ी में राज्य स्तरीय माॅकडील का हुआ आयोजन।
तीन जगह पर संयुक्त टीम ने किया अभ्यास एडीएम वित्त ने किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व बचाव के लिए किया गया पूर्वाभ्यास सिखाए गए गुण सगड़ी में राज्य स्तरीय माॅकडील का हुआ आयोजन तीन जगह पर संयुक्त टीम ने किया अभ्यास एडीएम वित्त ने किया अवलोकन।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर सगड़ी में बाढ़ से बचाव के लिए पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर राजस्व,पुलिस,पी0ए0सी0, स्वास्थ्य,अग्निशमन,विद्युत,सिंचाई,लोक निर्माण, होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा,एनसीसी,नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट गाईड,आपदा मित्र और पीएसी के द्वारा संयुक्त रूप से एकत्रित होकर उच्च अधिकारियों के निर्देश और सूचना पर घाघरा नदी के गांगेपुर (गाॅंधी नगर) में बाढ़ के दौरान नाव पलटने एवं नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाने का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया।
मौके पर पुलिस, गोताखोरों एवं राहत दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से नदी दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया वहीं गांगेपुर गाँव के जलमग्न होने की स्थिति का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर बाढ़ शरणालय तक पहुँचाने की कार्यवाही प्रदर्शित की गई
और प्रा0वि0 दाम महुला में राहत शिविर एवं कम्युनिटी किचन की स्थापना का अभ्यास किया गया।आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय, भोजन एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहत शिविर में आवश्यक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता का प्रदर्शन कर ग्राम सहबदीया सुल्तानपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए मेडिकल कैम्प की स्थापना तथा
घायलों एवं बीमार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता का प्रदर्शन किया गया। विभागों की सक्रिय सहभागिता
मॉक एक्सरसाइज में राहत एवं पुनर्वास गतिविधियों का संचालन किया गया और संयुक्त रूप से सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें क्षेत्र के लोगों को बचाव के गुण सिखाया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वित कार्यप्रणाली का परीक्षण करना है, जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन के प्रति सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।
मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन से जनपद में बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी तथा आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह सगड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी,नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार शैलेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकार सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,नायब तहसीलदार आदर्श सिंह सहित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित रहे।