लाटघाट में 21 को पदयात्रा को लेकर भाजपा के लोगों ने की बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी भाजपा सरकार के "विश्वास, विकास और जनकल्याण" के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अजमतगढ़ ब्लॉक के लाटघाट बाजार में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। आगामी 21 दिन रविवार को सायं 4:00 बजे लाटघाट स्थित शुभोत्सव मैरिज लॉन से होकर पदयात्रा लाटघाट बाजार में समाप्त होगी। जहां पर एक जनसभा का आयोजन किया गया है। मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने जो जन कल्याण के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण किया है यह एक गौरवशाली काल रहा है।जो देश के किसी भी प्रधानमंत्री में से मोदी जी का सबसे अधिक कार्यकाल है,और यह कार्यकाल किसी भाजपाई का है।इसके उपलक्ष्य में यह पदयात्रा आयोजित की गई है। जिसके लिए मनीष कुमार मिश्रा भाजपा नेता लाटघाट के आवास पर एक बैठक आयोजित कर योजना रचना कार्यक्रम की बनाई गई। पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आव्हान नेताओं ने किया।बैठक में संतोष सिंह टीपू,मनीष कुमार मिश्रा, दिवाकर सिंह,नागेंद्र पटेल,मनोज कुमार श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश सिंह,सुधीर राय,वीरेंद्र पटेल,प्रेमभूषण सिंह,अमित राय, बांके यादव,अंशु गुप्ता आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment