साजिश के तहत मतदाता पुनरीक्षण सूची से नाम काटने का आरोप।
एसडीएम को पत्रक देकर नाम जोड़ने व साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के डिगवनिया काजी के ग्रामीणों ने बीएलओ और ग्राम पंचायत सचिव पर धांधली करके मतदाता पुनरीक्षण सूची से सैकड़ो पात्र मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को सोमवार को ज्ञापन देकर साजिश कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और नाम जोड़ने की मांग की है। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गांव के साहब चौहान ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण की जारी सूची में कई परिवारों के लोगों के नाम पूरी तरह से काट दिए गए हैं। सैकड़ो लोग पात्र इस सूची से गायब हो गए हैं। गांव की बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर साजिश के तहत नाम कटवाया है। जिसकी जांच कर कर उक्त नाम को पुन: अंकित कराया जाना आवश्यक है। जिससे लोग अपने मौलिक अधिकारों से वंचित न हो। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दौरान संजय मौर्य, तालिब रजा, राम अवध,राम कुंवर,सागर,सूरत,नितिन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment