बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम।
आधा घंटा ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका ब्रेकर बनाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव के सामने सड़क पर बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम आधा घंटा ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका नायब तहसीलदार के ब्रेकर बनाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण।भटौली निवासी प्रिंस कुमार पुत्र मुसाफिर उम्र 21 वर्ष अपने गांव के मित्र सुजीत कुमार के साथ अजमतगढ़ से वापस घर आते समय सोमवार को दिन में पौने दो बजे मेघई खास गांव के सामने पीछे से ट्रक ने टेकओवर करते समय बाइक को धक्का लग गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर पीछे बैठा युवक प्रिंस कुमार सड़क पर गिर पड़ा ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया और बाइक चालक सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। घर वालों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान शव को आधा घंटा ग्रामीणों ने उठाने से पुलिस को रोका और उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग की वही नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को ब्रेकर बनाने का श्वसन दिया जिसके बाद ग्रामीण माने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया परिजनों की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई में जुट गई। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था जो कक्षा 12वीं की परीक्षा इस वर्ष उत्तीर्ण कर चुका था। मौत की सूचना पर माता शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहे। वहीं पिता मुसाफिर और भाई-बहन भी बेसुध हो रहे थे।
No comments:
Post a Comment