Saturday, May 30, 2026

न्यायालय के आदेश पर गोवध निवारण अधिनियम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार।

न्यायालय के आदेश पर गोवध निवारण अधिनियम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार। 

जीयनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को गोवध निवारण अधिनियम में किया गिरफ्तार न्यायालय के गैर जमानती वारंट पर जीयनपुर पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अशरफपुर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय।आजमगढ़ न्यायालय के द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस व जमानती वारंट के बाद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया जिस पर जीयनपुर कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक दलप्रताप सिंह ने अशरफपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पर वर्ष 2018 में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें न्यायालय में मुकदमा विचाराधिन था किंतु क्षेत्र पंचायत सदस्य को बार-बार नोटिस और जमानती वारंट के बाद भी हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने गैर जमानत की वारंट जारी किया जिस पर उप निरीक्षक दल प्रताप सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार।

न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार।

ग्राम प्रधान पर दहेज उत्पीड़न के तहत दर्ज था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियाबीर ग्राम प्रधान को जीयनपुर पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर किया गिरफ्तार ग्राम प्रधान पर दहेज उत्पीड़न के तहत दर्ज था मुकदमा।शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर उपनिरीक्षक गोपाल मौर्य ने जोगियाबीर ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद पुत्र पीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया विदित हो जोगियाबीर ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद पर वर्ष 2023 में दहेज उत्पीड़न के तहत भाभी के द्वारा ग्राम प्रधान सहित परिजनों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर पूर्व में कई बार नोटिस और जमानती वारंट जारी होने के बाद भी  न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट न्यायालय के आदेश पर जारी किया गया जिसके बाद जीयनपुर थाने के उपनिरीक्षक गोपाल मौर्य ने जोगियाबीर ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया।शनिवार को गिरफ्तार ग्राम प्रधान को न्यायालय भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

भूमि पूजन के उपरांत थाना जीयनपुर का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए 02 BHK आवासीय सुविधाओं से युक्त 07 मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।निर्माणाधीन पुलिस आवास में शौचालय सहित अन्य आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनसुनवाई एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Thursday, May 28, 2026

गैस रिफिलिंग की दुकान पर छापेमारी 17 सिलेंडर बरामद मुकदमा दर्ज।

गैस रिफिलिंग की दुकान पर छापेमारी 17 सिलेंडर बरामद मुकदमा दर्ज।

दुकान संचालक पर हुआ मुकदमा दर्ज। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने अजमतगढ़-नदवा सराय मुख्य मार्ग स्थित कंजरा दिलशादपुर बाजार में गैस रिफिलिंग की दुकान पर छापा मारकर मौके से 17 सिलेंडर बरामद किया है। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने दुकान संचालक को हिरासत में लिया। दुकान संचालक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को देर शाम जीयनपुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सुरेंद्र प्रताप निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर की कंजरा दिलशादपुर बाजार में दुकान है। जहां घरेलू सिलेंडर की अनधिकृत रूप से रिफिलिंग की जाती थी।इसकी शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। आपूर्ति विभाग सगड़ी और जीयनपुर पुलिस की संयुक्त जांच टीम की छापामारी मे पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर लेकर उनमें से गैस निकालकर 5 किलो के सिलेंडरों में भरकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। छापेमारी के दौरान कुल 17 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें इंडेन,भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सिलेंडर हैं। कई सिलेंडरों में गैस भरी हुई पाई गई, जबकि कुछ खाली मिले। मौके से दो गैस रिफिलिंग मशीनें, एक पेचकस, एक प्लास और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन भी बरामद की गई। इन उपकरणों का इस्तेमाल सिलेंडरों की सील खोलने और गैस रिफिलिंग के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान दुकान संचालक कोई वैध अभिलेख या लाइसेंस नहीं दिखा सका।पूर्ति निरीक्षक अजमतगढ़ बृजेश दुबे ने बताया कि यह कार्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का स्पष्ट उल्लंघन है। दुकान संचालक सुरेंद्र प्रताप के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना जीयनपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सुपरवाइजरों की बैठक की गई आयोजित,जनगणना में आ रही समस्या पर की गई चर्चा।

सुपरवाइजरों की बैठक की गई आयोजित, जनगणना में आ रही समस्या पर की गई चर्चा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह,नायब तहसीलदार आदर्श सिंह एवं स्नेहिल राय की अध्यक्षता में जनगणना में लगे सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकान गणना में आ रही समस्या के बारे में चर्चा पर चर्चा की गई। 
इस दौरान कुछ सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि कई प्रगणक को कई एचएलबी मिल गई है। जिनके चलते ज्यादा मकान और जनसंख्या होने के कारण समस्या हो रही है।  जिसका समाधान आवश्यक है। इस दौरान बताया गया कि जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान किया जाएगा। नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने कहा अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मकान गणना और मकान सूचीकरण का कार्य समय से किया जाए,कोई भी एचएलबी शून्य प्रदर्शित न हो। आपस में समन्वयक बनाकर जनगणना में लगे हुए प्रगणक, सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर जनगणना का कार्य  करने का प्रयास करें। ताकि समय से कार्य पूरा किया जा सके। जो भी समस्या आ रही है  उसको अवगत कराया जाए, उसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान सुपरवाइजर विपिन कुमार प्रजापति,विमल प्रकाश, राम अवध यादव,राजेंद्र मौर्य, शुभम राय,अजय कुमार राय, राजेश राय,अभिषेक राय, सुनील कुमार,नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति,हुमा परवीन आदि लोग मौजूद थे।

सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लेखपाल निलंबित।

सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लेखपाल निलंबित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बंटवारे के एक मुकदमे में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत पर हरैया ब्लाक के बरडीहा मंडल के लेखपाल सूर्य प्रकाश को मंगलवार को निलंबित कर दिया।मामले की जांच नायब तहसीलदार विवेकानंद को सौंपी गई है।सगड़ी तहसील के तुलापुर गांव निवासी अंबिका सिंह ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को शपथ पत्र देकर शिकायत किया कि उनका बंटवारे का मुकदमा चल रहा है, पैमाइश कर इसकी आख्या बरडीहा के लेखपाल सूर्यप्रकाश को दाखिल करनी थी। पैमाइश और रिपोर्ट दाखिल करने के लिए लेखपाल ने मुझसे सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर जानबूझकर काफी दिनों से हीला हवाली करते रहे। सुविधा सुन मांगने का एक ऑडियो भी मैंने बनाया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर उप जिलाधिकारी को देकर शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेकर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इसकी जांच नायब तहसीलदार हरैया विवेकानंद को दी गई है।

Monday, May 25, 2026

घर में घुसकर मारपीट सीसी कैमरा और टीवी तोड़ने का आरोप,तीन नामजद और अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

घर में घुसकर मारपीट सीसी कैमरा और टीवी तोड़ने का आरोप,तीन नामजद और अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोकहना खालसा गांव में घर में घुसकर पुत्र पत्नी और पुत्री को मारपीट कर घायल कर टीवी और सीसी कैमरा तोड़ने का आरोप जीयनपुर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा आधा दर्जन का शांति भंग में किया चालान। रामशंकर दूबे निवासी सोकहना खालसा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि खेत बंटवारे की रंजिश को लेकर 15 16 लोग घर में घुस आए और हमारे पुत्र ब्रिज मंडल दुबे पत्नी निर्मला दुबे पुत्री नैना को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया वहीं घर में रखे टीवी सीसी कैमरा को भी तोड़ दिया। जीयनपुर पुलिस ने तहरीर पर नीरज व सूरज पुत्रगण गौरी शंकर और शिवा चौहान निवासी महावतगढ़ और अज्ञात पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5,115/ 2,352,351/3,324/4,333 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।

मुन्ना यादव स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट पर मऊ ने किया कब्जा।

मुन्ना यादव स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट पर मऊ ने किया कब्जा।

मऊ ने गाजीपुर को 114 रनों से परास्त कर टूर्नामेंट की बनी विजेता।

विधायक व प्रमुख ने विजेता और उपविजेता को मेडल व ट्राफी देकर किया सम्मानित। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुखमदत्त नगर में मुन्ना यादव स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में मऊ ने गाजीपुर को 114 रनों से परास्त कर टूर्नामेंट की बनी विजेता विजेता और उपविजेता टीम को सगड़ी विधायक व अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि ने मेडल ट्रॉफी व बाइक देकर किया सम्मानित। सोमवार को मुन्ना यादव स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच का आयोजन किया गया फाइनल मैच में मऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 227 रन बनाए वहीं 227 रन का पीछा करते हुए गाजीपुर ने 11 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें मऊ की टीम ने 114 रनों से गाजीपुर को परास्त कर टूर्नामेंट की विजेता बनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच रिंकू यादव और मैन ऑफ द सीरीज अखिलेश यादव को दिया गया इस दौरान विजेता टीम के कप्तान गोलू यादव को पल्सर बाइक की चाबी के साथ मेडल व ट्राफी और पुरस्कार देकर सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने सम्मानित किया।वहीं उपविजेता गाजीपुर के कप्तान शुभम सिंह को अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा और पिंटू ने प्लैटिना बाइक की चाबी और मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया इस दौरान आयोजक श्रीशचंद यादव और उनकी माता राजमती देवी और बहन नीलम ने सभी खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार दिया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष यादव, बृजेश जायसवाल,भूवर यादव,संतोष यादव सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Sunday, May 24, 2026

यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही,18 डग्गामार चार पहिया वाहन सीज।

यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही, 18 डग्गामार चार पहिया वाहन सीज।

क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात के पर्यवेक्षण में चला विशेष औचक चेकिंग अभियान।

बिना परमिट,ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
डॉ0 अनिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में विशेष औचक चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिना परमिट संचालित होने वाले, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले, नियम विरुद्ध सवारी ढोने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 डग्गामार चार पहिया वाहनों को पकड़ा गया। उक्त वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए सभी 18 वाहनों को सीज कर थाना कोतवाली एवं थाना कन्धरापुर परिसर में निरुद्ध किया गया है। जनपद के समस्त वाहन चालकों एवं संचालकों हेतु चेतावनी-बिना परमिट वाहन संचालन,ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना एवं यातायात नियमों 
का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित 
यात्रा सुनिश्चित करें।

सूअर पालकों संग जीयनपुर कोतवाल ने की बैठक दिया दिशा निर्देश।

सूअर पालकों संग जीयनपुर कोतवाल ने की बैठक दिया दिशा निर्देश।

सूअर पालकों को चिन्हित कर नोटिस देने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर बकरीद त्यौहार को देखते हुए सूअर पालकों संग जीयनपुर कोतवाल ने की बैठक दिया दिशा निर्देश चिह्नित कर नोटिस देने के निर्देश त्यौहार के दिन सूअर को ना निकालने की अपील। रविवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर सूअर पालकों संग कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बैठक की जिसमें जीयनपुर और आस पास क्षेत्र के दर्जनों की संख्या सूअर पालक सम्मिलित है इस दौरान जीयनपुर कोतवाल ने सूअर पालकों को बकरीद पर्व पर अपने सूअर को बाड़े में रखने के लिए निर्देशित किया जिससे त्यौहार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो वहीं हल्का प्रभारी और सिपाही को सूअर पालकों को चिन्हित कर नोटिस देने के लिए निर्देश दिया और सूअर पालकों से त्यौहार के दिन अपने सूअर को उनके बाड़े में रखने की सख्त हिदायत दी जिससे त्योहार में खलल ना हो और इस प्रकार की किसी समस्या को लेकर त्यौहार में आपस में तनाव उत्पन्न ना हो लोग प्रेम सौभाग्यपूर्ण तरीके से अपने-अपने घर पर त्यौहार को मना सके। इस दौरान उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक अमित तिवारी,उपनिरीक्षक दलपत सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा,उपनिरीक्षक अमित वर्मा, उपनिरीक्षक संतोष सिंह,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ विनय कुमार यादव सहित दर्जनों की संख्या में सूअर पालक मौजूद रहे।

अजमतगढ़ अमिला मार्ग वर्षों से जर्जर यात्री हो रहे परेशान।

अजमतगढ़ अमिला मार्ग वर्षों से जर्जर यात्री हो रहे परेशान।

दो जनपद को जोड़ने वाला मार्ग ही खस्ताहाल नहीं जा रहा किसी का ध्यान।

सड़क में गड्ढा या गड्ढों में सड़क से गुजरते हजारों वाहन, प्रतिदिन दर्जनों यात्री होते हैं दुर्घटना के शिकार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास अजमतगढ़ से अमिला जनपद मऊ को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग वर्षों से जर्जर है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं खस्ता हाल सड़क की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा सड़क में गड्ढा या गढ़ों में सड़क प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं जिस पर प्रतिदिन दर्जनों यात्री दुर्घटना का शिकार हो रहे दो दर्जन अजमतगढ़ खंड विकास के गांव के हजारों लोग यात्रा करने के लिए मजबूर ग्रामीणों में आक्रोश।आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर से मऊ को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग अजमतगढ़ अमिला मार्ग दुर्दशा का शिकार है जो जर्जर हालत में पड़ा हुआ है सड़क खस्ता हाल है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क की स्थिति बनी हुई है अजमतगढ़ से अमिला जनपद मऊ को जोड़ता है पी डब्लू डी द्वारा निर्माण किया गया है जो लगभग पांच किमी सड़क जर्जर हालत में है जिसकी तरफ किसी भी उच्च अधिकारी व स्थानीय नेता का ध्यान नहीं जा रहा वहीं शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सड़क का प्रतिवर्ष नवीनीकरण के लिए निर्देशित किया गया है किंतु अजमतगढ़ अमिला मार्ग वर्षों से अत्यंत दयनीय दशा में पड़ा हुआ है जिससे हजारों की संख्या में प्रतिदिन वाहन गुजरते हैं। वहीं दर्जनों की संख्या में बाइक सवार सड़क के कारण बाइक लेकर गिर पड़ते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं। अजमतगढ़ खंड विकास के दर्जनों गांव दिलवा बसंतपुर, जमीन नरहन,नरहन खास, मंझरिया बेलसर,जमीन बेलसर,सिकंदरपुर,अठनरू,तिवारी पट्टी, कपारगढ़,देवपुर कमालपुर,आँखेपुर,रसूलपुर,कोठीया,फरीदपुर,नथनपुर, इसरहा,भरौली के ग्रामीणों इस मुख्य मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं वहां के ग्रामीणों में आक्रोश है पूर्व प्रधान श्रवण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों में आक्रोश है यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो सड़क निर्माण के लिए जनता सड़क पर उतरेगी वहीं पूर्व प्रधान रमेश निषाद ने कहा कि सड़क से दर्जनों यात्री प्रतिदिन घायल होते हैं गिरीश नारायण सिंह ने बताया कि दो जनपदों को जोड़ने का एकमात्र मार्ग है जो दुर्दशा का शिकार हो रहा है। रामपुकार गौड ने बताया कि जर्जर मार्ग से गुजरने के लिए दर्जनों गांव के ग्रामीण मजबूर हैं।

पूर्व प्रधान को मारपीट कर किया घायल पांच पर मुकदमा दर्ज।

पूर्व प्रधान को मारपीट कर किया घायल पांच पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्व प्रधान को मारपीट कर किया घायल तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पांच पर दर्ज किया मुकदमा। लुचुई ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान हरकेश विश्वकर्मा पुत्र कंचन विश्वकर्मा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि लाटघाट बाजार से वापस घर जाते समय रात्रि लगभग 8:00 बजे समीर राय पुत्र ब्रह्मानंद राय,राम भरोसे पुत्र देवानंद, विशाल चौरसिया पुत्र सुरेश, अमन शर्मा पुत्र राधेश्याम, प्रभाकर शर्मा पुत्र महेंद्र ने रास्ते में योजना बनाकर लोहे की राड व तमंचा की बट से प्रहार किया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5,115/2, 352, 351/3 के तहत पांच लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने का लगाया आरोप।

मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ निवासी युवक ने गाली गलौज व मारपीट कर वाहन क्षतिग्रस्त करने और धमकी देने का लगाया आरोप। रविवार को शिव चौहान पुत्र सुभाष,सुंदरम पुत्र अजय निवासी महावतगढ़ ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि कंजरा मोड़ से घर वापस जाते समय अपने घर के समीप ब्रज मंडल दुबे पुत्र रमाशंकर दुबे निवासी गंधुपुर बनोरा अपने 10 से 15 अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडा से हम दोनों लोगों को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया स्थानीय ग्रामीणों ने दौडाया तो भाग चले तहरीर पर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई वहीं दोनों युवकों ने न्याय की गुहार लगाई।

Saturday, May 23, 2026

नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं संग की परिचय बैठक।

नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं संग की परिचय बैठक।

परिचय बैठक कर त्वरित मुकदमों के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं का मांगा सहयोग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर नवागत नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं संग की परिचय बैठक मुकदमा के त्वरित निस्तारण में अधिवक्ताओं का मांगा सहयोग।शनिवार को दिन में नवागत नायब तहसीलदार अजमतगढ़ आदर्श सिंह ने  सक्रियता दिखाते हुए सगड़ी अधिवक्ता समिति के साथ सगड़ी तहसील सभागार में परिचय बैठक की इस दौरान उन्होंने सभी के साथ अपना परिचय देते हुए अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सचिदानंद राय व मंत्री अजीत यादव ने अधिवक्ताओं का परिचय कराया। वहीं नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने त्वरित रूप से मुकदमों के निस्तारण के लिए सभी अधिवक्ताओं का सहयोग व साथ मांगा उन्होंने ने कहा कि शासन के मंशानुरूप त्वरित न्याय दिलाने का भरोसा दिया बैठक में मुख्य रूप से ओंमकार नाथ त्रिपाठी,सन्तोष राय,पंकज दूबे,आशीष मिश्रा,पंकज दुबे, सोनू राय, अमरेंद्र सिंह, संजय कुमार, संतोष कुमार,सूर्यभान सरोज, अनुराग यादव,मुकेश राय आदि दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

नव विवाहित पुत्री ने मायके में फांसी लगाकर दी जान।

नव विवाहित पुत्री ने मायके में फांसी लगाकर दी जान।

तीन दिन पूर्व भाभी को ऑपरेशन से हुआ बच्चा देखने आई थी मायका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जहारुद्दीनपुर गांव में नव विवाहित पुत्री ने मायके में फांसी लगाकर दी जान तीन दिन पूर्व भाभी को ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने पर आई थी मायके में सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल। शनिवार को स्नेहा विश्वकर्मा पुत्री तिहारु विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष मायके में कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर पाइप में साड़ी को फाड़कर फांसी लगाकर जान दे दी वही सुबह 9:30 बजे परिजन ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल चले गए थे इसके बाद परिजन वापस 11:30 बजे घर पर आए तो देखा की स्नेहा ने फांसी लगा लिया है इसके बाद जीयनपुर पुलिस को परिजनों ने 1:00 बजे सूचना दी मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक परमात्मा मिश्रा व उप निरीक्षक अमित वर्मा और लक्ष्मी शुक्ला ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर भाई की तहरीर पर इतफाकिया दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया विदित हो स्नेहा विश्वकर्मा का विवाह 6 फरवरी वर्ष 2026 को शक्ति पुत्र अज्ञात निवासी एनवा जहांगीरगंज अंबेडकर नगर के साथ हुआ था जो मायके में पहली बार 3 दिन पूर्व भाभी को ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने पर देखने के लिए अपने देवर के साथ आई हुई थी वही भाभी रीना ने बताया कि सुबह मोबाइल पर देवर से बात हुई थी जिसको लेकर स्नेहा ने फांसी लगा ली स्नेहा पांच बहन और तीन भाई में सबसे छोटी थी। माता सीमा विश्वकर्मा का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

Monday, May 18, 2026

अजमतगढ़::हिंदू संगठन ने किया विरोध पुलिस ने रोकी शादी।

इंस्टाग्राम से दलित लड़की का मुस्लिम लड़के से हुआ प्रेम शादी तक पहुंचा।

हिंदू संगठन ने किया विरोध पुलिस ने रोकी शादी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक दलित युवती का इंस्टाग्राम के जरिए मुस्लिम लड़के से प्रेम का परवान शादी तक पहुंच गया। सोमवार को अजमतगढ़ के एक मैरिज हॉल में शादी की तैयारी चल रही थी। दोनों पक्ष भी मौजूद था। इस बीच हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और विरोध किया।जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शादी रोकवा कर लड़के और लड़की को थाने पर ले आई। देर शाम तक पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए जेवर नोएडा निवासी मोहम्मद आसिफ से दोस्ती हो गई। दोस्ती परवान चढ़ी तो दोनों शादी करने पर राजी हो गए। पहले दलित लड़की के घर के लोगों में विरोध किया लेकिन लड़की शादी पर अड गई। सोमवार को अजमतगढ़ के एक निजी मैरिज हाल में शादी की तैयारी चल रही थी।दोनों पक्ष शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ भी गए थे। इस बीच किसी ने विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा जिलाध्यक्ष धृष्टद्युम्न प्रजापति को जानकारी कराई। जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच गए और शादी का विरोध किया। जानकारी होते ही जीयनपुर पुलिस की अजमतगढ़ चौकी के उपनिरीक्षक अजय यादव और कई अन्य पुलिस कर्मी मैरिज हॉल पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही बारात में शामिल लोग एक-एक करके खिसकने लगे। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस शादी रोक कर लड़के और लड़की को लेकर थाने चली आई। जिन दो गाड़ियों से लड़का पक्ष के लोग आए थे उनको भी पुलिस लेकर कोतवाली आई। देर शाम तक पुलिस मामले को टरकाती रही। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि हम लोग किसी भी तरह से यह शादी नहीं होने देंगे। यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है। पुलिस अगर हिला हवाली करेगी तो हम लोग इस मामले को महाराज जी तक ले जाएंगे। इस संबंध में कोतवाली जीयनपुर के उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा और चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय यादव ने कहा कि लड़की लड़के दोनों बालिक हैं। लड़की के परिवार वालों की सहमति से शादी चल रही थी। फिलहाल शादी रोकी गई है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। विधिक जानकारी लेकर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने के मामले में वांछित ग्राम प्रधान गिरफ्तार।

पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने के मामले में वांछित ग्राम प्रधान गिरफ्तार।

फर्जी पाण्डुलिपि एवं कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से मतदाता सूची में हेराफेरी करने के प्रकरण में जीयनपुर पुलिस की कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पंचायत निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा एवं कूटरचना के मामले में वांछित अभियुक्त ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि तहसील सगड़ी में कार्यरत राजस्व निरीक्षक द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अन्तर्गत विकास खण्ड अजमतगढ़ की मतदाता पाण्डुलिपियों की जांच के दौरान ग्राम अंजान शहीद वार्ड संख्या 10 से 15 से संबंधित फर्जी पाण्डुलिपि सम्मिलित पायी गयी, जिसमें मतदाताओं के परिवर्धन एवं विलोपन से संबंधित अभिलेखों पर बीएलओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर किये गये थे। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि विकास खण्ड अजमतगढ़ में कार्यरत कर्मचारी संतोष भाष्कर द्वारा ग्राम प्रधान मोहम्मद अजीम,उसके सहयोगी नदीम तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर फर्जी पाण्डुलिपि तैयार कर सही सूची में सम्मिलित करायी गयी।जिससे मतदाता सूची में अवैध रूप से हेरफेर किया गया। इस सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मुकदमा दर्ज कर धारा 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। सोमवार को उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद नुमान खान निवासी ग्राम अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को पकवाइनार मोड़ स्थित नन्दू की चाय दुकान के पास से समय करीब 06:50 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांगी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 17, 2026

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस।

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस।

स्थापना दिवस पर चला सफाई अभियान दिलाई गई शपथ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला गांव में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन आजमगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी के आवास पर मनाया गया समारोह पूर्वक स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन शुक्ला व जिला अध्यक्ष नमो नमो क्रांति फाउंडेशन आजमगढ़ द्वारा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी अयोध्या तिवारी जी,अमित कुमार सिंह,जिला महा सचिव बीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक अभिषेक शुक्ला, जिला मंत्री अनुराग सिंह व बालचंद साहनी और आशुतोष ओझा, जिला उपाध्यक्ष आदर्श ओझा,तहसील अध्यक्ष सुलेखा चतुर्वेदी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा देवी,बबीता देवी, तारा देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमे देव स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और शपथ दिलाई गई वहीं केक काटकर समारोह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया जिला प्रभारी ने बताया कि नमो नमो क्रांति फाउंडेशन 10 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया और संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक सबको बताया गया। सभी ने शपथ लिया कि समाज हित में हम सब लोग मिलकर कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बाबू शिवपत्तर राय महाविद्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी व कैरियर कोचिंग का होगा शुभारंभ।

बाबू शिवपत्तर राय महाविद्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी व कैरियर कोचिंग का होगा शुभारंभ।

प्रबंधक व सभासद पुत्र ने विद्यालय का किया भ्रमण अत्यधिक सुविधाओं से युक्त करने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ में स्थित बाबू शिव पत्तर राय महाविद्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी व कैरियर कोचिंग का होगा शुभारंभ प्रबंधक और सभासद पुत्र ने महाविद्यालय का किया भ्रमण अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के निर्देश।जीयनपुर बाजार गोसाईं मार्ग पर रामगढ़ में स्थित बाबू शिव पत्तर राय स्मारक महाविद्यालय प्रबंधक कमलेश राय जो मुम्बई में तीन बार सभासद रह चुके हैं के साथ उनके वर्तमान सभासद पुत्र ने महाविद्यालय पर पहुंचकर निरीक्षण किया ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे जिनका कहीं प्रवेश नहीं मिल पाता उन सभी बच्चों को प्रवेश दिया जाता है ऐसे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महाविद्यालय पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी और प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए कैरियर कोचिंग दी जाएगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को परेशान ना होना पड़े और एक ही छत के नीचे सभी परीक्षाओं की तैयारी कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सके इसलिए कमलेश राय ने विद्यालय पर अत्यधिक सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान बताया कि हमारे विद्यालय पर दर्जनों की संख्या में छात्र निशुल्क अध्ययन करते हैं और यहां से निकले छात्र शिक्षा राजस्व पुलिस विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं।मुंबई में तीन बार नगरसेवक कमलेश राय रहे दो बार उनकी पत्नी रही और अबकी बार उनका बेटा रितेश राय नगर सेवक है जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम फीस में अच्छी पढ़ाई दी जा सके इस तरह की व्यवस्था की जा रही हैं एकनाथ शिंदे साहब को आदर्श मानते हुए कमलेश राय के बेटे रितेश राय ने कहा कि अपने विद्यालय में एक स्पेशल कोर्स का सिस्टम बना रहे हैं जिससे आसपास क्षेत्र के बच्चों को सभी सुविधा प्रदान कर बेहतर शिक्षा देकर गाइड लाइन दिया जाए जिससे सभी भर्ती में सफल हो इस दौरान प्राचार्य शिक्षक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

नदी में नहाने गये चार युवक नाविक ने तीन को बचाया एक युवक तलाश जारी।

नदी में नहाने गये चार युवक नाविक ने तीन को बचाया एक युवक तलाश जारी।

डूबे युवक की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ टीम।

घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग मौजूद तलाश जारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
 सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोला निर्माणाधीन पुल के पास सरयू नदी में नहाने गए एक ही गांव के चार युवक तीन युवकों को नाविक ने बचाया एक की तलाश जारी तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग मौजूद परिवार में मचा कोहराम।रौनापार थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पिहार के नौतप्पी निवासी छः युवक सरवन यादव, सचिन, कमलेश, रामभजन, परवेश, धनंजय दिन में 11:00 के करीब घर से चार पहिया वाहन से सरयू नदी में नहाने आए हुए थे निर्माणाधीन पुल के समीप सरयू नदी में नहाते समय चारों युवक डूबने लगे इस दौरान नाविक अनिल यादव ने बताया कि 1:30 बजे के करीब चार युवक नदी के गहरे पानी में नहाते समय चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों के साथ ही हम नाव लेकर डूबते हुए युवकों के पास पहुंचे और तीन युवकों को बचाया गया जबकि एक युवक नदी में डूब गया पता नहीं चल रहा है वही बचाए गए युवक ने बताया कि हम लोगों के साथ सरवन यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका यादव नहा रहा था जो डूबा है।मृतक तीन भाइयों में छोटा था जो मुंबई में  प्राइवेट नौकरी करता था अभी एक महीने पहले ही घर आया हुआ था सूचना पर मौके पर रौनापार पुलिस पहुंची हुई है और स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश की जारी है जिसकी सुचना उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को दी गई उप जिलाधिकारी के आदेश पर एनडीआरएफ टीम को सूचित किया गया अभी देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम पहुंची नहीं थी वहीं डूबने की सूचना पर युवक के परिवार में कोहराम मच गया।

ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा फर्जी पांडुलिपि तैयार कर मतदाता सूची में हेरफेर कराने का आरोप।

ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा फर्जी पांडुलिपि तैयार कर मतदाता 
सूची में हेरफेर कराने का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद थाना जीयनपुर में ग्राम पंचायत अंजान शहीद के प्रधान मो.अजीम नोमान समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में फर्जी हस्ताक्षर कर मतदाता सूची में अवैध रूप से नाम बढ़ाने और हटाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार तहसील सगड़ी में तैनात राजस्व निरीक्षक महेन्द्रनाथ उपाध्याय ने आरोप लगाया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित पांडुलिपि कार्य के दौरान विकास खंड अजमतगढ़ में फर्जी पांडुलिपि को मूल अभिलेखों के साथ शामिल कर दिया गया। जांच में सामने आया कि ग्राम सभा अंजान शहीद के वार्ड संख्या 10 से 15 तक की पांडुलिपि में 62 मतदाताओं का परिवर्धन तथा 42 मतदाताओं का विलोपन दर्शाया गया था। आरोप है कि विकास खंड अजमतगढ़ में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष भाष्कर ने ग्राम प्रधान मोहम्मद अजीम,प्रधान के सहयोगी नदीम अहमद, झीनक कुमार तथा अक्षय कुमार के प्रभाव में आकर फर्जी पांडुलिपि जमा की। इसमें बीएलओ,सुपरवाइजर तथा उच्च अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। शिकायत के बाद गठित जांच टीम की रिपोर्ट में भी अनियमितता की पुष्टि होने की बात कही गई है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने प्रधान मोहम्मद अजीम,संतोष भाष्कर समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर,धोखाधड़ी और सरकारी अभिलेखों में कूट रचना जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी मतदाता सूची तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्जी मतदाता सूची तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

बीएलओ,सुपरवाइजर और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर मतदाता परिवर्धन-विलोपन का मामला उजागर।

जीयनपुर पुलिस की कार्यवाही, पंचायत चुनाव की पाण्डुलिपि में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को भेजा गया न्यायालय।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मतदाता सूची तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।शनिवार को तहसील सगड़ी में तैनात राजस्व निरीक्षक महेंद्र उपाध्याय द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से सम्बन्धित पाण्डुलिपि कार्य के दौरान विकास खण्ड अजमतगढ़ से जमा की गयी पाण्डुलिपियों की जांच में फर्जी हस्ताक्षरयुक्त पाण्डुलिपि सम्मिलित पायी गयी। जिसमें मतदाता सूची में अवैध रूप से नाम परिवर्धन एवं विलोपन किया गया था। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मिलीभगत कर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मतदाता सूची में हेरफेर किया गया। जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ शासकीय क्षति भी हुई। उक्त प्रकरण में थाना जीयनपुर पर  धारा 3(5)/319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 दलप्रताप सिंह द्वारा की जा रही है। रविवार को उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों अक्षय कुमार पुत्र रामबेलास निवासी छत्तरपुर दलेल थाना जीयनपुर,संतोष कुमार भाष्कर पुत्र दिलब निवासी जमुआ हरिराम थाना मुबारकपुर व नदीम अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर को बागखालिस नहर पुलिया के पास से समय करीब 10:5 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।

Saturday, May 16, 2026

मतदाता सूची हेरा फेरी में कई अन्य लोगों को पुलिस ने उठाया।

राजस्व निरीक्षक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ। 

मतदाता सूची हेरा फेरी में कई अन्य लोगों को पुलिस ने उठाया। 

कोतवाली में डीपीआरओ,एसडीएम,खंड विकास अधिकारी और सीओ की चली घंटों मंथन बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने में फर्जीवाड़ा सामने आने के मामले में पुलिस ने राजस्व निरीक्षक महेंद्र उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई अन्य लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मतदाता सूची जैसे महत्वपूर्ण मामले में हेरा फेरी को लेकर जीयनपुर कोतवाली में डीपीआरओ,उप जिला अधिकारी श्याम प्रताप सिंह,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र,पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा,देर शाम तक मंथन करते रहे।अभी तक किसी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया गया है। पुलिस तहसील में कार्यरत एक निजी कर्मचारियों की तलाश में जुटी है।सगड़ी तहसील में तैनात कर्मचारी मतदाता सूची में हेरा फेरी में काफी दिनों से लिप्त रहे अधिकारी इस हेरा फेरी से बेखबर रहे। हेरा फेरी का मामला तब उजागर हुआ जब अंजान शहीद निवासी पूर्व प्रधान सुभान खान ने इसकी शिकायत की। शिकायत करते हुए सुभान खान ने जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि उनके गांव में नाम जोड़ने और काटने के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। शिकायत के बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार अजमतगढ़ आदर्श कुमार सिंह और खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र नाथ मिश्र को जांच सौंपी तो मामला परत दर परत खुलता चला गया। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने अंजान शहीद के दोनों बी एल ओ और सुपरवाइजर को बुलाकर सूची प्रमाणित कराया तो पता चला कि मतदान केंद्र संख्या 88 वार्ड नंबर 10 से 15 तक 62 लोगों के नाम जोड़ने और 42 लोगों के नाम काटने की जो सूची जमा की गई उस पर हस्ताक्षर फर्जी हैं। फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर ही 62 लोगों का नाम जोड़ा गया, जबकि 42 लोगों का नाम वैकल्पिक सूची से काट दिया गया।इस मामले में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार ने जीयनपुर कोतवाली में संतोष कुमार भास्कर के नाम तहरीर दिया।संतोष कुमार भास्कर के बयान में कई अन्य लोगों का नाम भी इस फर्जीवाड़े में सामने आया। शनिवार को पुलिस ने तहसील कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक महेंद्र उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस कार्यालय में निजी तौर पर तैनात एक कर्मचारी को पुलिस तलाश कर रही है। शुक्रवार को ही संतोष कुमार भास्कर सहित दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शनिवार को देर शाम तक सभी अधिकारी इस मामले पर गहन मंथन करते रहे और हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से पूछताछ करते रहे।
=====================
निष्पक्ष हुई जांच तो कई प्रधान भी इस फर्जीवाड़े में नपेंगे। 
पुलिस हिरासत में लिए गए संतोष भास्कर ने अपने बयान में जहां कई अन्य कर्मचारी के संलिप्त होने की बात कही है वही कई प्रधानों के भी इस मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
=====================
मामले की होगी निष्पक्ष जांच। 
नायब तहसीलदार अजमतगढ़ आदर्श कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। शनिवार को भी कई लोगों से पूछताछ की गई है किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। 
=====================
सफाई कर्मचारी संघ ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग। 
उत्तर प्रदेश पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अजमतगढ़ के सफाई कर्मियों ने शनिवार को सगड़ी तहसील पर प्रदर्शन का उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्र नायब तहसीलदार को सौंपते हुए मांग किया कि सफाई कर्मचारी संतोष भास्कर को जबरदस्ती खंड विकास अधिकारी और तहसील के लोगों ने निर्वाचन के कार्य में लगाया था। बड़े अधिकारियों का जो आदेश होता था उसका पालन करना सफाई कर्मचारी की मजबूरी थी। निर्वाचक नामावली का कार्य तहसील कर्मियों की दबाव में किया जाता था लेकिन दंडात्मक कार्यवाही केवल सफाई कर्मचारी संतोष कुमार भास्कर पर ही की जा रही है जो अन्यायपूर्ण है। इस मामले में जितने लोग शामिल हैं सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए,साथ ही इसकी गहन जांच की जाए ताकि जितने लोग दोषी हैं सबको दंड मिले। ऐसा नहीं होता है तो हम लोग एक सप्ताह के बाद भूख हड़ताल करने पर विवश होंगे।