सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लेखपाल निलंबित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बंटवारे के एक मुकदमे में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत पर हरैया ब्लाक के बरडीहा मंडल के लेखपाल सूर्य प्रकाश को मंगलवार को निलंबित कर दिया।मामले की जांच नायब तहसीलदार विवेकानंद को सौंपी गई है।सगड़ी तहसील के तुलापुर गांव निवासी अंबिका सिंह ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को शपथ पत्र देकर शिकायत किया कि उनका बंटवारे का मुकदमा चल रहा है, पैमाइश कर इसकी आख्या बरडीहा के लेखपाल सूर्यप्रकाश को दाखिल करनी थी। पैमाइश और रिपोर्ट दाखिल करने के लिए लेखपाल ने मुझसे सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर जानबूझकर काफी दिनों से हीला हवाली करते रहे। सुविधा सुन मांगने का एक ऑडियो भी मैंने बनाया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर उप जिलाधिकारी को देकर शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेकर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इसकी जांच नायब तहसीलदार हरैया विवेकानंद को दी गई है।
No comments:
Post a Comment