सुपरवाइजरों की बैठक की गई आयोजित, जनगणना में आ रही समस्या पर की गई चर्चा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह,नायब तहसीलदार आदर्श सिंह एवं स्नेहिल राय की अध्यक्षता में जनगणना में लगे सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकान गणना में आ रही समस्या के बारे में चर्चा पर चर्चा की गई।
इस दौरान कुछ सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि कई प्रगणक को कई एचएलबी मिल गई है। जिनके चलते ज्यादा मकान और जनसंख्या होने के कारण समस्या हो रही है। जिसका समाधान आवश्यक है। इस दौरान बताया गया कि जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान किया जाएगा। नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने कहा अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मकान गणना और मकान सूचीकरण का कार्य समय से किया जाए,कोई भी एचएलबी शून्य प्रदर्शित न हो। आपस में समन्वयक बनाकर जनगणना में लगे हुए प्रगणक, सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर जनगणना का कार्य करने का प्रयास करें। ताकि समय से कार्य पूरा किया जा सके। जो भी समस्या आ रही है उसको अवगत कराया जाए, उसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान सुपरवाइजर विपिन कुमार प्रजापति,विमल प्रकाश, राम अवध यादव,राजेंद्र मौर्य, शुभम राय,अजय कुमार राय, राजेश राय,अभिषेक राय, सुनील कुमार,नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति,हुमा परवीन आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment