Saturday, April 4, 2026

मूल निवासी समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

मूल निवासी समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन भर,राजभर को एसटी  आरक्षण की मांग।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद के लगाए नारे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मूल निवासी समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा जमकर की नारेबाजी प्रदर्शन कर भर,राजभर को एसटी आरक्षण देने की मांग ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद के लगाए नारे। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दिन में 1:00 बजे मूल निवासी समाज पार्टी के जिला प्रभारी जयप्रकाश राजभर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विवेकानंद को सौंपा वहीं पत्रक में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी 2026 को अहिरौला आजमगढ़ में आरक्षण की घोषणा करने वाले थे। इस दौरान पंचायती राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने निहित स्वार्थ के चलते आरक्षण की घोषणा होने से रोक दिया इस लिए मूल निवासी समाज पार्टी ओम प्रकाश राजभर के इस विरोधी कृत्य का प्रबल विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पास कर राजभरों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की वही कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो पूर्वांचल के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान सगड़ी तहसील पर जमकर कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्रिका राजभर,दशरथ भर, नगीना प्रसाद भर,अंगद राजभर,अरविंद राजभर, दुर्गविजय भर,विजय भर,हरिराम भर,राजन भर,कमला भर सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment