Saturday, April 4, 2026

नाला निर्माण को लेकर कठैचा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

नाला निर्माण को लेकर कठैचा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। 

कठैचा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाला निर्माण की की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कठैचा के ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर नाला निर्माण की मांग की। शनिवार को सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कटैचा के ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के नाबदान का पानी व बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है।जिससे सड़क पर ही घरों का गंदा पानी आवासीय बस्तियों में फैल रहा है जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा वहीं ग्रामीणों ने गांव में अनुसूचित बस्ती में अंबेडकर मूर्ति से चकमार्ग के किनारे पिच रोड़ तक व पिच रोड़ से बाहा तक कुल 700 मी नाला निर्माण की मांग की जिससे ग्रामीणों की सामूहिक समस्या का समाधान हो सकें। पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई किंतु कोई समाधान नहीं निकला खंड विकास अधिकारी ने कहा कि कार्य योजना में सम्मिलित नहीं होने से निर्माण नहीं कराया जा सका वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर नाला निर्माण की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से भूतपूर्व सैनिक प्रमोद चौहान,राहुल चौहान, लालचंद चौहान,हरेंद्र,झिनकू मिस्त्री,लालश्याम बिहारी,मूलचंद चौहान,सुरेंद्र कुमार,प्रदीप राम,प्रकाश कुमार,अभिषेक,जितेंद्र राव,गुलशन सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment