फरियादी जिलाधिकारी का इन्तजार कर चले गए वापस, कुल 123 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।
तहसील के समस्त अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में लगे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर दूर दराज से आए फरियादी जिलाधिकारी का कार्यक्रम होने के कारण इंतजार करते रहे पर जब जिलाधिकारी नहीं आए तो फरियादी मायूस होकर घर लौट गए। अधिकतर फरियादी शिकायती प्रार्थना पत्र तक नहीं दिए जबकि तहसील समाधान दिवस का आयोजन न्यायिक उपजिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव व सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान कुल 123 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से 81 राजस्व, 22 पुलिस, 20 विकास से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए ।इस दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक संत रंजन श्रीवास्तव ने समस्त उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि तहसील समाधान दिवस पर पड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल समय के पूर्व निस्तारण कर कर फरियादियों को न्याय देने की कोशिश करें। जबकि सुबह काफी भीड़ लगी रही पर दुर दराज से आए फरियादियों द्वारा अपनी फरियाद दर्ज नहीं कराई गई जिससे शिकायती प्रार्थना पत्र कम पड़े और लोग वापस चले गए। बताया जा रहा है कि तहसील के तहसीलदार उपजिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी आदि लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं जिस वजह से तहसील पर उपस्थित नहीं है। इस दौरान कई फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उपस्थित कर्मचारियों में नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार संजय राय,एडिओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार यादव,बाल विकास परियोजना अधिकारी अजमतगढ़ उमेश चंद पांडे, विद्युत उपखंड अधिकारी राजू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment